1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पंचांग: सावन सोमवार व्रत और नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

पंचांग: सावन सोमवार व्रत और नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 16, 2026 04:06 pm IST,  Updated : Aug 16, 2026 04:06 pm IST

17 अगस्त के दिन नाग पंचमी का पावन त्योहार मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 17 अगस्त 2026 का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang- India TV Hindi
आज का पंचांग Image Source : INDIA TV

17 अगस्त के दिन नाग पंचमी का पावन त्योहार मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता के साथ ही देवों के देव महादेव की पूजा करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है। आइए ऐसे में आज के पंचांग से जान लेते हैं कि नाग पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त कब है और राहुकाल का समय क्या रहेगा।  

17 अगस्त 2026 का पंचांग

  • श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि- 17 अगस्त को 2026 को शाम 5 बजकर 1 मिनट तक रहेगी
  • शुभ योग- 17 अगस्त को  देर रात 3 बजकर 30 मिनट तक 
  • चित्रा नक्षत्र- 17 अगस्त को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 59 मिनट तक
  • 17 अगस्त 2026 विशेष- नाग पंचमी 
  • ग्रह-गोचर- 17 अगस्त के दिन सूर्य ग्रह अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे

17 अगस्त 2026 का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:50 ए एम से 05:35 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या - 05:13 ए एम से 06:20 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:17 पी एम से 01:08 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:50 पी एम से 03:41 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:05 पी एम से 07:27 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 07:05 पी एम से 08:12 पी एम
  • अमृत काल - 10:16 पी एम से 11:57 पी एम

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:30 से सुबह 09:08 तक
  • मुंबई- सुबह 07:56 से सुबह 09:31 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:29 से सुबह 09:08 तक
  • लखनऊ- सुबह 07:17 से सुबह 08:55 तक
  • भोपाल- सुबह 07:34 से सुबह 09:10 तक
  • कोलकाता- सुबह 06:51 से सुबह 08:27 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 07:53 से सुबह 09:30 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:31 से सुबह 09:05 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 05:50 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 06:59 बजे

नाग पंचमी व्रत 

हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक नाग पंचमी भी है। 17 अगस्त 2026 को यह त्योहार पूरे वर्ष भर में मनाया जाएगा। इस बार नाग पंचमी पर शुभ योग और सावन सोमवार का दुर्लभ संयोग बना हुआ है। इसलिए नाग पंचमी पर नाग देवता के साथ ही भगवान शिव की पूजा करने से भी भक्तों को बेहद शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से भक्तों को मिलती है साथ ही शिव पूजन से जीवन में सुख शांति आती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

17 अगस्त को सूर्य राशि बदलते ही शनि के साथ बनाएंगे घातक षडाष्टक योग, 2 राशियां करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।