27 February 2025 Ka Panchang: 27 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज स्नान दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 45 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
27 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त
- फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 27 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी
- शिव योग- 27 फरवरी को रात 11 बजकर 41 मिनट तक
- धनिष्ठा नक्षत्र- 27 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक
- बुध गोचर- आज रात 11 बजकर 45 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:27 तक
- मुंबई- दोपहर 02:20 से दोपहर बाद 03:47 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 02:02 से दोपहर बाद 03:28 तक
- लखनऊ- दोपहर 01:46 से दोपहर बाद 03:12 तक
- भोपाल- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:27 तक
- कोलकाता- दोपहर 01:17 से दोपहर 02:44 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 02:20 से दोपहर बाद 03:47 तक
- चेन्नई- दोपहर 01:51 से दोपहर बाद 03:19 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 6:48 am
- सूर्यास्त- शाम 6:19 pm
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
नंदी के कान में क्यों कहनी चाहिए अपनी मनोकामना? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा