1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akshaya Tritiya 2025: 24 साल बाद अक्षय तृतीया के दिन बनेगा यह शुभ योग, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Akshaya Tritiya 2025: 24 साल बाद अक्षय तृतीया के दिन बनेगा यह शुभ योग, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 29, 2025 02:28 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 02:28 pm IST

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को है, इस दिन अक्षय योग के बनने से राशिचक्र की 5 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Akshaya Tritiya 2025- India TV Hindi
अक्षय तृतीया 2025 Image Source : FILE

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म की शुभ तिथियों में से एक है। साल 2025 में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस साल अक्षय तृतीया पर अक्षय योग भी बनने जा रहा है। यह योग 24 साल पहले 26 अप्रैल के दिन अक्षय तृतीया पर बना था। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर अक्षय योग का बनना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। यह योग तब बनता है जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है। अक्षय तृतीया के दिन चंद्रमा और गुरु वृषभ राशि में एक साथ होंगे। इस योग के बनने से किन राशियों को अक्षय तृतीया और इसके बाद शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

मेष राशि 

अक्षय तृतीया पर अक्षय योग का बनना आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों को बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी जिससे करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आप उचित परिणाम प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी सुधार आएगा। 

वृषभ राशि 

अक्षय योग के बनने से आपकी बुद्धि और विवेक में निखार आएगा। तिजोरी में धन इस दौरान बढ़ सकता है। आपको कमाई के नए स्रोत मिलेंगे। आपके जीवन में जो परेशानियां चली आ रही थीं उनका भी अंत हो सकता है। सेहत में सुधार आएगा इसलिए आप जीवन का आनंद ले पाएंगे। 

कर्क राशि 

इस राशि वालों को सामाजिक स्तर पर सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बीते समय में आपके द्वारा किए गए कार्यों का भी शुभ परिणाम आपको प्राप्त होगा। करियर के क्षेत्र में प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। आपकी कोई योजना इस दौरान सफल हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से बिगड़ते कार्य भी बनेंगे। 

सिंह राशि 

जिन खुशियों की आशा आप अपने जीवन में करते हैं वो आपको इस दौरान मिल सकती हैं। आर्थिक पक्ष में आशातीत सुधार आपको देखने को मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपकी बातों से सीनियर्स प्रसन्न होंगे, कुछ लोगों की पदोन्नति हो सकती है। इस राशि के कुछ लोग मांगलिक कार्यों में इस दौरान हिस्सा ले सकते हैं। 

धनु राशि 

आपके अटके कार्य भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं। अचानक बड़ी धन राशि प्राप्त होने के भी योग हैं। आप अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे और इसका अच्छा परिणाम भी आपको प्राप्त होगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। कुछ लोगों को यात्राओं के जरिए लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।