1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री लिस्ट: 14 गांठों वाले अनंत धागे से लेकर भोग तक, नोट करें पूरी सूची

अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री लिस्ट: 14 गांठों वाले अनंत धागे से लेकर भोग तक, नोट करें पूरी सूची

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 24, 2026 11:58 am IST,  Updated : Sep 24, 2026 11:59 am IST

अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व इस साल 25 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु, माता यमुना और शेषनाग की पूजा की जाती है। साथ ही अनन्त सूत्र बांधा जाता है। यहां आप जानेंगे अनंत चतुर्दशी की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी।

anant chaturdashi puja samagri- India TV Hindi
अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री लिस्ट Image Source : INDIA TV

अनंत चतुर्दशी सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके साथ ही इस दिन माता यमुना और शेषनाग की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। यह गणेशोत्सव का आखिरी दिन भी होता है इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश विसर्जन करते हैं। अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के पूजन और अनंत धागा बनाने के लिए कुछ विशेष सामग्रियों की जरूरत होती है। चलिए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। 

अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री लिस्ट

  • भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शेषनाग की तस्वीर 
  • गणेश जी की प्रतिमा 
  • वस्त्र-आभूषण
  • गंगाजल
  • एक लोटा जल अभिषेक और शुद्धि के लिए
  • पीला वस्त्र चौकी पर बिछाने के लिए
  • रोली
  • चंदन
  • हल्दी
  • अक्षत
  • सफेद तिल
  • सिंदूर
  • जनेऊ
  • मौली
  • दीपक और रुई की बाती 
  • धूप बत्ती वा
  • कपूर 
  • फल और मिठाई 
  • फूल, तुलसी दल
  • अशोक के पत्ते
  • सुपारी
  • दक्षिणा
  • अनंत चतुर्दशी व्रत कथा की किताब

अनंत सूत्र सामग्री लिस्ट

  • अनंत सूत्र बनाने के लिए सूती या रेशमी धागा
  • हल्दी की गांठ या केसर अनंत धागे को रंगने के लिए
  • 14 गांठ वाला बना बनाया अनंत सूत्र भी मार्केट से खरीद सकते हैं

अनंत चतुर्दशी पूजा विधि

  • अनंत चतुर्दशी के दिन एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान विष्णु की ऐसी प्रतिमा लें जिसमें माता लक्ष्मी और शेषनाग भी रहें।
  • इसके बाद भगवान को चंदन, हल्दी, रोली व केसर से तिलक करें।
  • फिर एक सूती या रेशमी धागे को हल्दी से रंगकर उसमें 14 गांठें लगा लें।
  • फिर इस धागे को भगवान की प्रतिमा के समक्ष रखें।
  • फिर भगवान को फूल, दूर्वा, अक्षत, सुपारी और तुलसी दल अर्पित करें।
  • भगवान की प्रतिमा के समक्ष धूप और दीपक जलाएं।
  • साथ ही भगवान को फल-मिठाई का भोग लगाएं।
  • फिर अनंत चतुर्दशी की कथा सुनें।
  • पूजा के बाद पुरुष अनंत सूत्र को अपने दाहिने हाथ में और महिलाएं बाएं हाथ में बांध लें।
  • अंत में कपूर से आरती करें और भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अनंत चतुर्दशी पूजा विधि: अनंत चतुर्दशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें अनंत सूत्र बांधने की सही विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।