1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आर्द्रा नक्षत्र के असरदार उपाय, रिश्तों की उलझन, नौकरी और विदेश जाने तक बदल सकती है किस्मत की चाल

आर्द्रा नक्षत्र के असरदार उपाय, रिश्तों की उलझन, नौकरी और विदेश जाने तक बदल सकती है किस्मत की चाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Apr 22, 2026 07:01 am IST,  Updated : Apr 22, 2026 07:01 am IST

Ardra Nakshatra Upay: आर्द्रा नक्षत्र में किए गए ये ज्योतिषीय उपाय दाम्पत्य जीवन से लेकर नौकरी, व्यापार और मानसिक शांति समेत कई क्षेत्रों में लाभकारी माने जाते हैं। इन्हें आजमाकर आप जीवन में आ रही परेशानियों से निजात पा सकते हैं। चलिए जानते हैं आज क्या उपाय करने होंगे।

Nakshatra Upay- India TV Hindi
आर्द्रा नक्षत्र के सरल और प्रभावी उपाय Image Source : FREEPIK

Ardra Nakshatra Upay: आज 22 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन शुभ संयोग लेकर आया है। आज वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो रात 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। रात 10 बजकर 13 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में आर्द्रा नक्षत्र को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इस नक्षत्र के दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। चाहे दाम्पत्य जीवन हो, करियर की परेशानी, नौकरी की चिंता या विदेश में बसने की इच्छा, इन सरल उपायों से जीवन में संतुलन और प्रगति की संभावना बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं इस सरल लेकिन प्रभावी उपायों के बारे में। 

दाम्पत्य जीवन में सुख के लिए उपाय

अपने दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 2 मूली रखकर सोएं और सुबह उठकर उन्हें किसी मंदिर में दान कर दें। यह प्रक्रिया आर्द्रा नक्षत्र से शुरू करके लगातार 7 दिनों तक करें।

व्यापार विस्तार के लिए उपाय

अगर आप अपने बिजनेस को दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं या विदेश में व्यापार करना चाहते हैं या बिजनेस को बहुत आगे बढ़ता देखना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र के दौरान हाथ में कच्चा कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें और संभव हो तो चांदी की एक ठोस गोली अपने ऑफिस या दुकान की तिजोरी में रख दें।

कार्य में सफलता के लिए उपाय

अगर आपके किसी अजीज ने आपको कोई महत्वपूर्ण काम दिया है और आप उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसमें आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में देवी सरस्वती के मन्दिर में जाकर आसन पर बैठकर देवी मां की विधिवत पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आर्थिक समस्या और जिम्मेदारियों के लिए उपाय

अगर आप पर घर परिवार की बहुत अधिक जिम्मेदारियां हैं, लेकिन आर्थिक समस्या के चलते आप उन्हें पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर चन्दन का छोटा सा टुकड़ा रख कर सोएं और सुबह उस चन्दन को राहु के मंत्र का जाप करते हुए जल में प्रवाहित कर दें। मंत्र है

ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:

मानसिक शांति के लिए उपाय

अगर आपको किसी कारण वश मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या आप किसी बात को लेकर कुछ दिनों से चिंतित हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन की माला लेकर गले में पहनें। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन को पीसकर उसका तिलक मस्तक पर लगाएं।

विदेश नौकरी के लिए उपाय

अगर आप विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं और जल्द से जल्द वहां सेटल होना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में एक कच्चा नारियल और साथ ही 11 साबुत बादाम लें। अब नारियल और बादाम को एक काले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

नौकरी और करियर समस्या के लिए उपाय

अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आज घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर लड्डू न बना पाएं तो सफेद तिल, थोड़ा सा घी और पिसी हुई शक्कर अलग अलग लेकर मंदिर में दान कर दें।

सफलता में बाधा दूर करने के लिए उपाय

अगर आपको लाख मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में अपने घर के मंदिर में एक छोटी सी लकड़ी की चौकी रखें और उस पर गंगाजल से छींटा मारें। अब उस चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित करके पीले वस्त्र पहनाएं और सोलह श्रृंगार से सजाएं। इसके बाद सफेद पुष्प अर्पित कर खोए की मिठाई का भोग लगाएं।

विशेष कार्य में सफलता के लिए उपाय

अगर आप किसी विशेष कार्य से बाहर जा रहे हैं और चाहते हैं कि उस कार्य में आपको शत प्रतिशत सफलता मिले तो एक नीले रंग का धागा लेकर घर से निकलें और शीशम के पेड़ पर अपना काम कहते हुए वह नीला धागा बांध दें।

बॉस और सीनियर्स से संबंध सुधारने के लिए उपाय

अगर आप ऑफिस में सीनियर्स या बॉस के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले श्री गणेश भगवान के चरणों को छूकर प्रणाम करें और भगवान के सामने बैठकर “श्री गणेशाय नमः” मंत्र का 21 बार जप करें।

आकर्षण बढ़ाने के लिए उपाय

अगर आप किसी को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में संभव हो तो चांदी के बने हाथी को अन्यथा मिट्टी के हाथी को अपने घर में स्थापित करें। साथ ही पक्षियों को बाजरा डालें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:  Numerology: पत्थर दिल कहलाते हैं इस मूलांक के लोग, होते हैं बहुत मेहनती लेकिन दखलंदाजी नहीं पसंद, पहुंचते है सफलता के शिखर तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।