1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अगस्त में सूर्य-बुध और शुक्र बदलेंगे चाल, ये 4 राशियां पाएंगी धन-दौलत और ऊंचा पद

अगस्त में सूर्य-बुध और शुक्र बदलेंगे चाल, ये 4 राशियां पाएंगी धन-दौलत और ऊंचा पद

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 30, 2025 11:46 am IST,  Updated : Jul 30, 2025 11:46 am IST

अगस्त के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य के साथ ही शुक्र और बुध भी राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन से किन राशियों को जीवन में लाभ प्राप्त हो सकता है, आइए जानते हैं।

August 2025 Grah Gochar- India TV Hindi
अगस्त 2025 ग्रह गोचर Image Source : SORA AI

अगस्त के महीने में सूर्य-बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इस माह को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि इस महीने सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में जाएंगे। सूर्य का गोचर 17 अगस्त को सिंह राशि में होगा। वहीं शुक्र ग्रह 26 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह 9 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करेंगे और महीने के अंत में 30 अगस्त को सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। इन तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन करना किन-किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है, आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

अगस्त में ग्रहों के परिवर्तन से आपकी जिंदगी में भी अच्छे बदलाव आएंगे। आपको पारिवारिक जीवन में सुखद फल मिलेंगे, भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। इस राशि के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का लोहा इस माह मनवा सकते हैं। धन-धान्य में आपको वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से किसी संस्था में कार्यरत हैं उन्हें इस महीने पदोन्नति मिल सकती है। आपके कार्य करने के तरीके से सीनियर्स प्रभावित होंगे। इस महीने प्रेम संबंधों में भी रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है। 

मिथुन राशि 

इस राशि वालों को अगस्त के महीने में अचानक से बड़ा धन लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और लोगों की मदद करने के लिए भी आप आगे आएंगे। समाजिक स्तर पर अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव इस माह कम हो सकता है, जिससे आपकी रचनात्मकता खुलकर सबके सामने आ सकती है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। सेहत में भी आपको अच्छे बदलाव इस महीने देखने को मिल सकते हैं। 

तुला राशि 

यह महीना आपके लिए यादगार साबित हो सकता है। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। बीते समय में की गई मेहनत इस माह रंग लाएगी। रोजगार की तलाश में लगे थे तो इस महीने आपको मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही गलतफहमियों को इस महीने आप दूर करने का प्रयास करेंगे और इस कार्य में सफल भी होंगे। करियर में आप किस मुकाम पर पहुंचाना चाहते हैं इसके लिए सही रोडमैप बना सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करके मानसिक शांति प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। 

धनु राशि 

इस महीने आप आत्मसुधार की ओर आगे बढ़ेंगे। बीते समय में जो गलतियां आपने की हैं उन्हें इस महीने में सुधार सकते हैं। अपने ज्ञान को बढ़ाने का आप निरंतर प्रयास करेंगे और साथ ही सेहत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपकी सक्रियता कार्यक्षेत्र में आपको सफल बनाएगी। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है और साथ ही पदोन्नति होने की भी संभावना है। जिन लोगों का हाल ही में विवाह हुआ है उनके जीवन में नए मेहमान की दस्तक अगस्त के महीने में हो सकती है। आर्थिक रूप से भी इस माह में आप उन्नति करेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Sun Line In Palmistry: सूर्य रेखा कहां होती है और इससे आपके करियर के बारे में क्या-क्या पता चलता है? 7 आसान पॉइंट्स में समझें

चाणक्य अनुसार इन मामलों में शर्म करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।