1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Sun Line In Palmistry: सूर्य रेखा कहां होती है और इससे आपके करियर के बारे में क्या-क्या पता चलता है? 7 आसान पॉइंट्स में समझें

Sun Line In Palmistry: सूर्य रेखा कहां होती है और इससे आपके करियर के बारे में क्या-क्या पता चलता है? 7 आसान पॉइंट्स में समझें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 30, 2025 10:40 am IST,  Updated : Jul 30, 2025 10:40 am IST

Sun Line In Palmistry: हथेली में सूर्य रेखा से आपके करियर के बारे में काफी कुछ पता चलता है। आज हम आपको सात आसान बिंदुओं में समझाएंगे कि हाथ की सूर्य रेखा आपके बारे में क्या कुछ बताती है।

Palmistry - India TV Hindi
हस्तरेखा शास्त्र Image Source : SORA AI

Sun Line In Palmistry: सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा कहा जाता है और हस्तरेखा शास्त्र में भी इसका स्थान सबसे ऊपर है। हाथ में सूर्य रेखा अनामिका उंगली के मूल में होती है। इस रेखा से आपके करियर के बारे में काफी कुछ जानकारी प्राप्त होती है। जैसे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी होगी आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या प्राइवेट आदि। आज हम आपको इस रेखा के जरिए करियर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देंगे। 

कहां होती है सूर्य रेखा?

हथेली में सूर्य रेखा अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के ठीक नीचे होती है। कई लोगों के हथेली में ये रेखा होती है और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके हथेली पर यह रेखा नहीं होती है। जहां पर यह रेखा बनती है उसे सूर्य पर्वत भी कहा जाता है। सूर्य पर्वत जितना उभरा हुआ होता है उतना ही व्यक्ति को अच्छे परिणाम जीवन और करियर क्षेत्र में प्राप्त हो सकते हैं। 

हथेली पर स्पष्ट सूर्य रेखा का करियर पर प्रभाव 

अगर आपकी हथेली पर सूर्य रेखा बिल्कुल स्पष्ट है। यानि कहीं से भी कोई रेखा इस रेखा को नहीं काट रही है तो समझ जाइए कि करियर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी प्राप्त करने में आपको बहुत अधिक परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी और कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान भी प्राप्त होगा। 

हथेली पर कटी हुई सूर्य रेखा और करियर पर प्रभाव

अगर आपकी हथेली पर सूर्य रेखा है लेकिन वो अन्य रेखाओं से कटी हुई है तो इसका अर्थ है कि नौकरी तो आप करेंगे, लेकिन परेशानियां भी कार्यक्षेत्र में आती रहेंगी। ऐसे लोगों को बार-बार नौकरी में परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है और ऊंचे पदों तक पहुंचने में काफी मेहनत भी लगती है। हालांकि धन-धान्य इनके पास बना रहता है। जीवन में भले ही संघर्ष हों लेकिन समय-समय पर सफलता भी ऐसे लोग जरूर पाते हैं। 

हथेली पर लंबी सूर्य रेखा का मतलब 

अगर आपकी हथेली पर सूर्य रेखा बहुत लंबी है तो समझ जाइए आप आत्मविश्वास से भरे होंगे। ऐसे लोग अपने दम पर जीवन में ऊंचाइयां हासिल करते हैं। इसके साथ ही सरकारी क्षेत्रों में भी ऐसे लोगों को सफलता मिलने के योग रहते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी ऐसे लोग अपना परचम लहरा सकते हैं। 

भाग्य का साथ 

जिन लोगों की हथेली पर सूर्य रेखा होती है उनको करियर के साथ ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी भाग्य का साथ मिलता है। अचानक से अच्छे परिवर्तन ऐसे लोगों के जीवन में आ सकते हैं। हालांकि, इस स्थिति में भी यह देखना जरूरी होती है कि सूर्य रेखा कितनी साफ है। अगर सूर्य रेखा कटी नहीं है, सीधी है और सूर्य पर्वत भी उभरा हुआ है तो भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं अगर सूर्य रेखा टेढ़ी है, अन्य रेखाओं से कटी है तो भाग्य का साथ मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।  

हथेली पर न हो सूर्य रेखा तो क्या होगा? 

कई लोग ऐसे होते है जिनकी हथेली पर सूर्य रेखा नहीं होती। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि उन्हें जीवन में सफलता नहीं मिलेगी या भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। सूर्य रेखा के न होने पर व्यक्ति कर्म प्रधान अधिक होता है। ऐसे लोग भी जीवन में ऊंचाइयां छूते हैं लेकिन मेहनत इनको अधिक करनी पड़ सकती है। 

सूर्य रेखा इन क्षेत्रों में दिलाती है सफलता

सूर्य रेखा के हाथ में होने से सरकारी क्षेत्रों में आप सफल हो सकते हैं क्योंकि सूर्य सरकारी क्षेत्रों के कारक हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी ऐसे लोगों को सफलता मिलने के योग होते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग साहित्य, कला के क्षेत्र में भी आगे बढ़ते हैं। जितनी स्पष्ट सूर्य रेखा होगी उतना ही ये इन सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ते जाएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

चाणक्य अनुसार इन मामलों में शर्म करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों

चाणक्य अनुसार इन मामलों में शर्म करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।