1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गोमेद पहनकर चमक जाती है इन 4 राशियों की किस्मत, राहु हर क्षेत्र में दिलाता है सफलता

गोमेद पहनकर चमक जाती है इन 4 राशियों की किस्मत, राहु हर क्षेत्र में दिलाता है सफलता

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 03, 2025 11:07 am IST,  Updated : Aug 03, 2025 11:07 am IST

गोमेद रत्न पहनने से व्यक्ति को जीवन में कई शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। राहु का ये रत्न करियर से लेकर पारिवारिक जीवन तक हर क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह रत्न सबसे शुभ होता है।

Gomed Ratna- India TV Hindi
गोमेद रत्न Image Source : FREEPIK

Gomed Ratna: गोमेद रत्न पर राहु ग्रह का नियंत्रण होता है। कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए गोमेद रत्न को धारण भी किया जाता है और इसका दान करना भी शुभ होता है। आपको बता दें कि राहु अगर कुंडली में अच्छा न हो तो अनिद्रा, चर्मरोग से व्यक्ति परेशान हो सकता है। इसके साथ ही नकारात्मक शक्तियां भी ऐसे लोगों को परेशान कर सकती हैं और भ्रम की स्थिति भी ऐसे लोगों के जीवन में बनी रहती है। ऐसे में अगर राहु का रत्न गोमेद धारण कर लिया जाए तो इन परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जान लेते हैं कि यह रत्न कैसे पहनना चाहिए और किन राशियों के लिए ये सबसे अधिक शुभ होता है। 

गोमेद रत्न किन राशियों के लिए शुभ? 

राहु का रत्न गोमेद सबसे अधिक फायदेमंद राहु के मित्र शनि की राशियों मकर और कुंभ के लिए होता है। इसके अलावा वृषभ, तुला और मिथुन के लिए भी यह रत्न फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु ग्रह चतुर्थ, सप्तम, नवम और दसवें भाव में है तो ज्योतिष की सलाह के बाद ये लोग भी गोमेद धारण कर सकते हैं। 

गोमेद पहनने से पहले रखें इस बात का ध्यान?

गोमेद पहनने के लिए सबसे पहले तो आपको किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से संपर्क करना चाहिए। अगर आपकी कुंडली को देखकर वो गोमेद पहनने की सलाह देते हैं तो आपको अवश्य पहनना चाहिए। बिना सलाह के गोमेद पहनना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। 

गोमेद किस धातु में पहनें?

गोमेद पहनने के लिए सबसे अच्छी धातु चांदी और उसके बाद अष्टधातु की अंगूठी है। अन्य धातुओं में यह रत्न उतने अच्छे परिणाम नहीं देता जितना अष्टधातु और चांदी में।

कितने रत्ती का गोमेद पहनना चाहिए?

गोमेद रत्न आपको हमेशा 6, 11 और 13 रत्ती का ही पहनना चाहिए, तभी इसके शुभ परिणाम आपको मिलते हैं। गलती से भी 7, 10 या 16 रत्ती का गोमेद आपको धारण नहीं करना चाहिए। 

किसी दिन गोमेद पहनना चाहिए? 

गोमेद पहनने के लिए सबसे शुभ दिन बुधवार और शनिवार है। आप सुबह जल्दी उठकर बुधवार या शनिवार को देवी दुर्गा और भगवान शिव की पूजा के बाद गंगाजल से इस रत्न को शुद्ध करके धारण कर सकते हैं। 

गोमेद धारण करते समय किस मंत्र का जप करना चाहिए?

गंगाजल से गोमेद रत्न को धोकर गोमेद रत्न को अभिमंत्रित करना चाहिए। गोमेद रत्न को हाथ में रखकर आपको 'ॐ रां राहवे नमः।' मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। 

किस उंगली में पहनना चाहिए गोमेद? 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गोमेद रत्न को दाहिने हाथ (Right Hand) की मध्यमा उंगली (Middle Finger) में पहनना शुभ होता है। 

गोमेद पहनने के लाभ

राहु का रत्न गोमेद पहनने से अटके हुए कार्य बनने लगते हैं। शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होती है। चर्मरोग से आपको छुटकारा मिलता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। इसके साथ ही कालसर्प दोष के प्रतिकूल प्रभाव को भी यह रत्न कम कर देता है। भ्रम, अनिद्रा जैसी परेशानियों से भी आप छुटकारा पाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

रक्षा बंधन के दिन इस टाइम भूलकर भी न बांधे भाई को राखी, लग रहा है अशुभ मुहूर्त

Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 4 घंटे से अधिक समय तक छाएगा अंधेरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।