Birds Dreams Meaning: नींद में देखे जाने वाले सपने सिर्फ कल्पना नहीं होते, बल्कि कई बार ये हमारे जीवन और भविष्य से जुड़े संकेत भी देते हैं। खासतौर पर अगर सपने में पक्षी दिखाई दें, जैसे कबूतर, तोता या मोर, तो स्वप्न शास्त्र में इनके अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। ऐसे सपने कभी खुशियों का इशारा करते हैं तो कभी सावधान रहने का संकेत भी देते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं पक्षियों से जुड़े सपने दिखने का स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या मतलब होता है।
सपनों का महत्व
दिनभर की भागदौड़ के बाद जब व्यक्ति सोता है, तो वह एक ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है जहां उसका कोई नियंत्रण नहीं होता। स्वप्न शास्त्र मानता है कि सपनों के जरिए भविष्य की घटनाओं के संकेत मिलते हैं। इसलिए सपनों को समझना जरूरी माना जाता है।
सपने में कबूतर दिखना
सपने में कबूतर देखना बेहद शुभ माना जाता है। यह सुख, संपत्ति और सौभाग्य का संकेत देता है। अगर सफेद कबूतर दिखाई दे तो यह किसी पुराने विवाद के खत्म होने और रिश्तों में सुधार का संकेत माना जाता है। साथ ही यह बड़ी सफलता मिलने की ओर भी इशारा करता है।
अन्य शुभ पक्षियों के संकेत
सपने में हंस, सारस या सफेद बतख जैसे पक्षियों का दिखना भी शुभ माना जाता है। सारस का सपना बड़ी सफलता और धन लाभ का संकेत देता है। अगर दो सारस साथ दिखाई दें, तो यह प्रेम संबंध मजबूत होने या मनचाहा जीवनसाथी मिलने का इशारा हो सकता है। पानी में तैरते हंस या बतख सुख और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं।
सपने में तोता दिखना
अगर सपने में तोता दिखाई दे, तो यह खुशियों और सम्मान में वृद्धि का संकेत होता है। जोड़े में तोता दिखना प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता आने का संकेत देता है।
सपने में मोर दिखना
मोर का सपना देखना भी शुभ माना जाता है। यह आने वाले समय में कोई अच्छी खबर मिलने या शुभ कार्य होने का संकेत देता है।
सपने में कौआ दिखना
सपने में कौआ दिखना आमतौर पर अशुभ संकेत माना जाता है। उड़ता हुआ कौआ चिंता और तनाव बढ़ने का इशारा करता है। अगर कौआ चोंच मारता दिखे, तो यह बीमारी या परेशानी का संकेत हो सकता है। वहीं, सिर पर कौआ बैठा देखना बहुत अशुभ माना गया है, जो जीवन में कठिनाइयों की ओर इशारा करता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया से पहले इन 5 सपनों का दिखना बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा का हैं संकेत