Budh Gochar 2026 and Horoscope: ग्रहों के राजकुमार बुध 11 अप्रैल तो कुंभ राशि निकलकर मीन राशि में प्रवेश करें। बुध बुद्धि, तर्क और संवाद के कारक हैं, जबकि मीन राशि जल तत्व और भावनाओं की राशि है। जब तार्किक बुध भावनाओं वाली राशि में जाते हैं, तो व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता पर भावनाओं का प्रभाव अधिक हो सकता है। यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मीन राशि में बुध कमजोर से स्थिति में होते हैं। लेकिन इस बार ग्रहों की खास स्थिति की वजह से उनकी यह कमजोरी ताकत में परिवर्तित हो जाएगी। दरअसल, बुध गोचर के दौरान मीन राशि में एक से ज्यादा ग्रह मौजूद रहेगा, जिस वजह से कई विशेष योगों का निर्माण होगा। इसके अलावा बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग भी बनेगा। वहीं विशेष ग्रहों की स्थिति के कारण नीचभंग राजयोग बन रहा है। यह योग फलदायी माना जाता है। तो यहां जानिए बुध का यह गोचर किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है।
मिथुन राशि
बुध का गोचर मिथुन राशि के लिए खुशियों से भरा रहेगा। इस गोचर का शुभ प्रभाव उनके करियर में देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी।
कर्क राशि
बुध गोचर कर्क राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। उन्हें करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुक हुए कार्य भी पूरे होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक लाभ और नई योजनाओं के लिए अच्छा हो सकता है। करियर में सब अच्छा रहेगा नए मौके के साथ ही प्रमोशन का भी योगा है। कारोबारियों को भी कारोबार में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अगर परेशानियां चल रही हैं तो वो भी दूर हो जाएंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि
बुध गोचर कुंभ राशि वालों के लिए भी बहुत ही लाभदायक रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस दौरान धन का भी लाभ मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा मिलगा। हर कार्य में सफलता हासिल होगी।
मीन राशि
बुध गोचर के दौरान मीन राशि वालों को धन का लाभ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी। लंबे समय से चली आ रही पैसों की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा। कारोबारियों के लिए भी बुध का गोचर फायदेमंद रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: