1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बुध के उदय होने से 4 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, अटके काम भी बनेंगे फटाफट!

बुध के उदय होने से 4 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, अटके काम भी बनेंगे फटाफट!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 20, 2025 07:21 am IST,  Updated : Nov 20, 2025 07:22 am IST

Budh Ka Vrischika Rashi Mein Uday: ग्रहों के राजकुमार बुध 26 नवंबर 2025 की सुबह 6 बजकर 1 मिनट पर वृश्चिक राशि में उदित होने जा रहे हैं। इस ग्रह के उदित होते ही कुछ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

budh ka uday- India TV Hindi
बुध का उदय Image Source : CANVA

Budh Ka Vrischika Rashi Mein Uday: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब बुध वृश्चिक राशि में होता है तो व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति ओर भी ज्यादा मजबूत हो जाती है। व्यक्ति हर चीज को गहराई से सोचने लगता है। साथ ही व्यक्ति की बात करने की शैली काफी प्रभावशाली हो जाती है। 26 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में उदित होने जा रहे हैं। जानिए बुध के उदय होने से किन राशि वालों की किस्मत चमकने जा रही है।

वृषभ राशि: आर्थिक लाभ होने की संभावना है

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का उदय होने लाभकारी साबित होगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। करियर की दृष्टि से यह समय आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपको नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपके बॉस और सहकर्मी आप पर भरोसा करेंगे। इसके अलावा काम से जुड़ी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। जिसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि: करियर की दृष्टि से यह समय आपके लिए प्रगति लेकर आएगा

मिथुन राशि वालों को बुध के उदय होने से खूब लाभ मिलेगा। करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुख के लिहाज से ये समय आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी और नौकरी में नए अवसर भी मिल सकते हैं। बिजनेस से जड़े लोगों के लिए ये समय काफी बढ़िया रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप जमीन-जायदाद में निवेश करने की भी योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि:  करियर के क्षेत्र में यह समय आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा

सिंह राशि वालों के लिए भी बुध का उदय होने लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। आप इस दौरान अपने करीबियों से बेहतर जुड़ाव महसूस करेंगे। करियर के क्षेत्र में खूब सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपकी योजनाएं आपको आराम, स्थिरता और सफलता देंगी। आर्थिक दृष्टि से ये समय आपके लिए शुभ है और आपकी आमदनी बढ़ सकती है।

कन्या राशि: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी

करियर की दृष्टि से यह समय काफी शुभ दिखाई दे रहा है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने पेशेवर जीवन में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें सुनहरी सफलता मिलेगी। आपके मुनाफे में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। आर्थिक रूप से ये समय काफी अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आमदनी में वृद्धि होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सुपर इंटेलिजेंट होते हैं इस मूलांक के बच्चे, माता-पिता का खूब नाम करते हैं रोशन, ऐश्वर्या की लाडली आराध्या का भी है यही शुभ अंक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।