1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mercury: 1 साल बाद बुध बना रहे नीचभंग राजयोग, अब इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Mercury: 1 साल बाद बुध बना रहे नीचभंग राजयोग, अब इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

 Written By: Astrologer Chirag, Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 07, 2025 08:02 am IST,  Updated : Feb 07, 2025 11:51 am IST

Neechbhang Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जन्म कुंडली में दो तरह, शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। शुभ योग में कई तरह के राजयोग होते हैं, जो व्यक्ति के लिए फलदायी होते हैं। ऐसे ही एक नीचभंग राजयोग इस साल बनने जा रहा है।

बुध बना रहे नीचभंग...- India TV Hindi
बुध बना रहे नीचभंग राजयोग Image Source : INDIA TV

Neechbhang Rajyog Benefits: कई बार ग्रह नक्षत्र आपस में मिलकर एक शुभयोग बना देते हैं, जो कुछ राशियों के फलदायी साबित हो जाता है। ऐसे ही इस बार 1 साल बाद बुध ग्रह नीचभंग राजयोग बनाने जा रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। नीचभंग राजयोग तब बनता है जब कोई उच्च राशि का ग्रह अपनी नीच राशि में होता है और फिर उसे किसी अच्छे ग्रह का साथ मिलता है, इससे उसका प्रभाव सकारात्मक हो जाता है। नीचभंग राजयोग को काफी शुभ माना गया है। बुध विशेष रूप से व्यापार, बुद्धि, शिक्षा और संचार का कारक है।

क्यों बन रहा ये राजयोग

बुध का नीचभंग राजयोग एक विशेष ज्योतिषीय घटना है। यह राजयोग इसलिए बन रहा जब बुध अपनी नीच राशि (मीन) में प्रवेश कर रहे हैं ऐसे में यह राजयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह कुछ राशियों के लिए सुनहरा समय साबित हो सकता है। 1 साल बाद बुध नीचभंग राजयोग बनाने जा रहा, जो आपके आस-पास भी हो सकता है, और यह कुछ विशेष राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। बुध ग्रह के नीचभंग राजयोग नीचे दी गई इन 3 राशियों गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है।

किन राशियों को होगा फायदा?

मिथुन

बुध का नीचभंग आपके करियर और आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकता है। संचार कौशल और कार्य जीवन में सुधार आएगा। यह समय आपके लिए विशेष रूप से व्यापार और शिक्षा के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। नीचभंग राजयोग का निर्माण आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। बुध आपकी राशि से कर्म भाव में गोचर करने जा रहा है, इसलिए इस समय आपको कार्य और व्यापार में विशेष प्रगति मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है।

कन्या

बुध का नीच भंग कन्या राशि में शुभ परिणाम देगा। यह समय आपके विचारों और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाएगा, जिससे आपको शिक्षा और करियर में सफलता मिल सकती है। नीचभंग राजयोग का निर्माण आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। बुध आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस समय विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही लंबे समय से अटके हुए काम इस समय पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को इस दौरान विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको मान-सम्मान भी मिल सकता है।

वृषभ

वृषभ राशि पर बुध का नीचभंग भी अच्छा रहेगा। इस राजयोग के दौरान आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नीचभंग राजयोग बनने से वृषभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। यह योग आपकी गोचर कुंडली से 11वें स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने करीबी दोस्तों से मदद मिलेगी। आपको अपने करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अवसर भी मिलेंगे। इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें:

Pradosh Vrat 2025: रवि प्रदोष व्रत के दिन भूले से न करें ये काम, भोलेनाथ हो जाएंगे क्रोधित

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर किस समय करना चाहिए महाकुंभ स्नान और दान? शुभ मुहूर्त की वजह से होगी धनवर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।