1. Hindi News
  2. धर्म
  3. खबरदार! बुधवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, हो जाएंगे कंगाल, मुसीबतों का लगेगा अंबार!

खबरदार! बुधवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, हो जाएंगे कंगाल, मुसीबतों का लगेगा अंबार!

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 20, 2023 05:15 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 05:17 pm IST

शास्त्रों के अनुसार बुधवार के दिन कुछ काम को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना जीवन में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

 Budhwar ko kya nahi kare- India TV Hindi
Budhwar ko kya nahi kare Image Source : INDIA TV

Budhwar ko kya nahi kare:  हिंदू धर्म में सप्‍ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। जैसे सोमवार का दिन शिव जी, मंगलवार का दिन संकटमोचक हनुमान जी को, ठीक उसी प्रकार से बुधवार का दिन बुध ग्रह और गणपति बप्पा को समर्पित है। कहा जाता है कि इस गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने से गणपति बप्पा भक्तों की सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं। इस दिन को लेकर धर्म-शास्‍त्रों में भी कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों को इन नियमों के बारे में पता नहीं होता और जाने-अनजाने में इस दिन कुछ गलतियां कर देते हैं। जिसकी वजह से पूरे परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं इन गलतियों की वजह से बुध का अशुभ फल भी परिवार पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि बुधवार के दिन ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए। 

 

भूलकर भी बुधवार को ना करें ये 5 काम

  1. शास्त्रों की मानें तो बुधवार के दिन किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए। क्योंकि धन के लेन-देन के लिए इस दिन को अशुभ माना गया है। इस दिन किसी को उधार देने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। 
  2. शास्त्रों की मानें तो बुधवार के दिन दूध से बनी चीजें बनाने से बचना चाहिए। जैसे खीर, रबड़ी, छेना आदि।  क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना गया है। 
  3. बुधवार के दिन किसी भी किन्नर का अपमान न करें। अगर इस दिन आपको कहीं कोई किन्नर दिख जाए तो उसे कुछ दान जरूर करें। 
  4. शास्त्रों के अनुसार बुधवार के दिन नए जूते-कपड़े नहीं खरीदना चाहिए और न ही इस दिन नए कपड़े पहनना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। 
  5. बुधवार के दिन बालों से संबंधित कोई भी वस्तु न खरीदें। जैसे कंघा, तेल, साबुन, हेयर ड्रायर इत्यादि। क्योंकि ऐसा करने से बुध कोप शुरू हो जाता है। इस दिन टूथ ब्रश आदि भी नहीं खरीदना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें-

कहा जाता है कि हमेशा घर के बाहर चप्पल उतारकर अंदर आना चाहिए, इसका क्या कारण है?

शनि के वक्री होते ही बदल जाएगी इन राशियों की दशा, व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल, होगी धन की अपार वर्षा

मेहंदीपुर बालाजी का प्रसाद घर क्यों नहीं लाया जाता है? यहां जाने से पहले जान लीजिए मंदिर से जुड़े जरूरी नियम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।