1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति के अनुसार जीवनसाथी चुनने से पहले 4 बातों का रखना चाहिए ख्याल, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

चाणक्य नीति के अनुसार जीवनसाथी चुनने से पहले 4 बातों का रखना चाहिए ख्याल, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 25, 2026 08:26 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 08:26 pm IST

चाणक्य नीति के अनुसार जीवनसाथी चुनने से पहले कुछ बातों का ख्याल आपको रखना चाहिए। आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

Chanakya Niti- India TV Hindi
चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

चाणक्य नीति के अनुसार वैवाहित जीवन में प्रवेश करने से पहले पार्टनर की कुछ आदतों पर आपको गौर अवश्य करना चाहिए। अगर ये बातें आपको पार्टनर में दिखती हैं तो चाणक्य नीति के अनुसार इन्हें सही नहीं कहा जाता। आज इन्हीं गुणों के बारे में हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे। अगर आप भी अविवाहित हैं और होने वाले पार्टनर में आपको नीचे दी गई बातों में से कोई नजर आती है तो आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए, वरना आपको पछताना पड़ सकता है। 

जीवनसाथी चुनने से पहले इन 4 बातों का रखें ध्यान 

बहुत अधिक मीठी बातें करने वाला- अगर आपको जीवनसाथी के रूप में कोई ऐसा व्यक्ति मिल रहा है जो आवश्यकता से अधिक मीठी बातें करता है तो चाणक्य इसे अच्छा गुण नहीं मानते। ज्यादा मीठी बातें करने वाला व्यक्ति दरअसल चापलूसी कर रहा होता है, ऐसे लोगों के शब्द और इरादे दोनों अलग होते हैं इसलिए इनसे दूरी ही बनानी चाहिए। 

गुप्त बातों को सार्वजनिक करने वाला- अगर आपका पार्टनर गुप्त बातों को सबके सामने खोल देता है तो ऐसे व्यक्ति को भी अच्छा पार्टनर नहीं माना जाता। ऐसे लोगों को भी जीवनसाथी के रूप में चुनने से आपको बचना चाहिए। ऐसा पुरुष या महिला घर को बनाने की बजाय उजाड़ सकती है। अच्छा पार्टनर वही है जो गुप्त बातों को कभी भी साझा न करें। 

अधीर व्यक्ति- चाणक्य कहते हैं जिस व्यक्ति में धैर्य की कमी होती है, जो अधीर होता है वो संकट की घड़ी में जीवनसाथी का साथ छोड़ सकता है। इसलिए धैर्यहीन व्यक्ति से भी आपको दूरी बनानी चाहिए। अगर होने वाले पार्टनर में यह गुण दिखे तो रिश्ते में आगे बढ़ने की बजाय आपको रिश्ता तोड़ देना चाहिए, अधीर व्यक्तित्व वाला व्यक्ति जीवन में परेशानियां पैदा कर सकता है। 

चंचल और असंतोषी- संतोष व्यक्ति के चरित्र का बहुत महत्वपूर्ण गुण है। वहीं जो व्यक्ति चंचल और असंतोषी होता है वो गलत रास्ते पर भी निकल सकता है। असंतोषी पार्टनर वैवाहिक जीवन में परेशानियां पैदा कर सकता है। चाणक्य नीति के अनुसार चंचल और असंतोषी व्यक्ति को भी पार्टनर के रूप में आपको नहीं चुनना चाहिए। ऐसा पार्टनर भी जीवन के सफर में आपको आधे रास्ते में भी छोड़ सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Roti Niyam: हिंदू धर्म में साल के कुछ खास दिनों पर क्यों नहीं चढ़ता तवा? जानिए रोटी न बनाने की धार्मिक मान्यताएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।