1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चांदी के गणेश घर में लाते हैं बरकत! इनकी स्थापना से पारिवारिक कलह से मिल सकती हैं निजात और कई लाभ

चांदी के गणेश घर में लाते हैं बरकत! इनकी स्थापना से पारिवारिक कलह से मिल सकती हैं निजात और कई लाभ

 Written By: Arti Azad
 Published : Sep 19, 2026 10:24 am IST,  Updated : Sep 19, 2026 10:26 am IST

चांदी के गणेश की पूजा को लेकर कई धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं हैं। धन, सुख और नकारात्मकता से बचाव के साथ कुछ विशेष परिस्थितियों में इनके अलग-अलग उपाय भी बताए गए हैं। जानिए चांदी के गणेश जी की पूजा के फायदे।

Chandi ke ganesh ji, Silver Ganesha Benefits- India TV Hindi
चांदी के गणेश की पूजा के फायदे Image Source : PINTEREST

गणेश चतुर्थी के दिनों में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान कई लोग घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं में अलग-अलग धातुओं से बनी गणेश प्रतिमाओं का भी विशेष महत्व बताया गया है। इनमें चांदी के गणेश को धन, समृद्धि, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि विधि-विधान से इनकी पूजा करने से जीवन की कई परेशानियों से राहत मिल सकती है।

धन-समृद्धि के लिए (Wealth and Prosperity)

धन-संपत्ति की कामना से चांदी के गणेश की पूजा करने की मान्यता बताई जाती है। घर में इनकी स्थापना करके दूर्वा अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे घर में बरकत आने और धन का प्रवाह बने रहने की मान्यता है। मान्यता है कि चांदी के गणेश की पूजा व्यापारियों को लाभ और सफलता दिलाती है।

आर्थिक परेशानी में उपाय (Remedies for Relief from Financial Difficulties)

 पैसों की तंगी या कर्ज बढ़ रहा हो, तो चांदी के गणेश को तांबे या पीतल की थाली में रखकर पूजा करें। बप्पा को लाल चंदन, लाल फूल, गुड़ और चांदी के सिक्के अर्पित करें। ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करने के साथ ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें। 

पारिवारिक कलह से राहत (Relief from Family Discord)

घर में कलह या तनाव रहता हो तो शिव-पार्वती के साथ चांदी के गणेश स्थापित करने की मान्यता है। पीतल की थाली में चावल, घी, दही और चीनी रखकर पूजा करें। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति का वातावरण बनता है।

संतान सुख (Blessing of Children)

संतान सुख की कामना के लिए चांदी के गणेश को कांच की प्लेट में रखकर पूजा करने की मान्यता है। इसमें चावल, सफेद चंदन, दूध, दही और सफेद फूल अर्पित किए जाते हैं। साथ ही ‘ॐ गं गणपतये नमः’ की 10 माला जाप करें।

मांगलिक दोष निवारण उपाय (Remedies for Manglik Dosh)

ज्योतिष अनुसार, मांगलिक दोष निवारण के लिए चांदी के गणेश को लाल कपड़े में लपेटकर तांबे की थाली में रखा जाता है। पूजा में लाल चंदन, गुड़, तांबे का सिक्का और मीठी रोटी अर्पित करें। इसके साथ ‘ॐ गं गणपतये नमः’ की 10 माला का जाप करें।

नजर दोष से बचाव (Protection against Evil Eye)

नजर दोष या विरोधियों से परेशानी होने पर चांदी के गणेश को पीले कपड़े में लपेटकर स्टील की थाली में रखने की मान्यता है। पूजा में 5 लौंग, 5 इलायची और 5 फूल अर्पित करके पांचमुखी दीपक जलाने की मान्यता है।

सकारात्मकता का प्रतीक (Symbol of Positivity)

धार्मिक मान्यताओं में चांदी को शुद्ध और शुभ धातु माना जाता है। चांदी के गणेश को घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आध्यात्मिक सुरक्षा से जोड़कर देखा जाता है। साथ ही चांदी की मजबूती के कारण ऐसी प्रतिमाओं को लंबे समय तक संभालकर रखने और पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने योग्य भी माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: सपने में हाथी की सवारी करना नहीं है आम बात, स्वप्न शास्त्र से जानिए इस सपने में छिपा है क्या संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।