1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Dhanteras 2025: शनिवार को है धनतेरस, गलती से भी न खरीद लें ये 5 चीजें क्रोधित हो जाएंगे शनि देव

Dhanteras 2025: शनिवार को है धनतेरस, गलती से भी न खरीद लें ये 5 चीजें क्रोधित हो जाएंगे शनि देव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 12, 2025 07:35 am IST,  Updated : Oct 12, 2025 08:07 am IST

Dhanteras 2025: धनतेरस का त्योहार इस बार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि इस बार शनिवार के दिन धनतेरस है इसलिए कुछ चीजों को इस दिन खरीदने से आपको बचना चाहिए।

Dhanteras 2025- India TV Hindi
धनतेरस 2025 Image Source : FREEPIK

Dhanteras 2025: धनतेरस का त्योहार इस बार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन नई चीजों की खरीदारी करने से घर में बरकत आती है। हालांकि इस साल शनिवार के दिन धनतेरस का त्योहार पड़ रहा है। इसलिए कुछ ऐसी चीजें हैं जिनको आपको धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों की खरीदारी से शनि ग्रह क्रोधित हो सकते हैं और आपके जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में। 

सरसों का तेल न खरीदें

धनतेरस और शनिवार के संयोग में आपको गलती से भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। सरसों का तेल अगर आप इस दिन खरीदते हैं तो शनि ग्रह की स्थिति कुंडली में खराब हो सकती है। धनतेरस के दिन शनिवार है इसलिए सरसों का तेल खरीदना तो अच्छा नहीं रहेगा लेकिन सरसों के तेल का दान आप इस दिन कर सकते हैं। 

लोहा खरीदने से भी बचें 

लोहा शनि से संबंधित धातु है इसलिए धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजों को खरीदना भी आपके लिए घातक साबित हो सकता है। अगर लेना जरूरी ही हो तो आप इस दिन लोहे के सामान की बुकिंग कर सकते हैं और अगले दिन उस सामान को घर ला सकते हैं। 

न खरीदें काले रंग की चीजें

शनिवार के दिन काले चीजों की खरीदारी करना भी अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए इस बार आपको धनतेरस के दिन काले वस्त्र या फिर काले रंग की चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। शनिवार को काला रंग खरीदने से आपके जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। 

घर न लाएं खाली बर्तन 

इस दिन अगर आप कोई पात्र जैसे मटका, कलश आदि लाने वाले हैं तो इसे खाली आपको घर नहीं लाना चाहिए। इसमें कुछ मिष्ठान आप डाल सकते हैं। या फिर पात्र में धनिया लाकर भी आप घर ला सकते हैं। धनतेरस पर खाली पात्र घर लाना शुभ नहीं माना जाता। 

चमड़े का सामान न खरीदें

धनतेरस का पावन पर्व शनिवार के दिन है इसलिए इस बार चमड़े का सामान आपको धनतेरस पर खरीदने से बचना चाहिए। चमड़ा भी शनि ग्रह से संबंधित है ऐसे में अगर आप चमड़े की चीजों को इस दिन खरीदते हैं तो शनि के क्रोध का सामना आपको करना पड़ सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: 

Dhanteras 2025: धनतेरस कब है 18 या 19 अक्टूबर? जानें सही डेट और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

दीवाली से पहले दिखें ये 5 सपने, तो बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा! स्वप्न शास्त्र क्या कहता है इन शुभ संकेतों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।