1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 7 सितंबर से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, चंद्र-गुरु की युति से बनेगा शक्तिशाली गजकेसरी योग, धन लाभ होने के प्रबल योग

7 सितंबर से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, चंद्र-गुरु की युति से बनेगा शक्तिशाली गजकेसरी योग, धन लाभ होने के प्रबल योग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 02, 2026 08:13 am IST,  Updated : Sep 02, 2026 08:14 am IST

7 सितंबर 2026 को कर्क राशि में गजकेसरी योग बनने जा रहा है। यह शुभ योग चंद्रमा और गुरु की युति से बनेगा। जानिए इससे किन राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने वाला है।

gajkesari yog- India TV Hindi
गजकेसरी योग 2026 Image Source : CANVA

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा और गुरु की युति से बनने वाले गजकेसरी योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में यह शुभ योग बनता है ऐसे जातक बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन्हें जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। 7 सितंबर 2026 को यानी जन्माष्टमी के बाद कर्क राशि में गजकेसरी योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग 9 सितंबर तक बना रहेगा। जानिए इस योग से किन 4 राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए गजकेसरी योग शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में भी तगड़ा मुनाफा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गजकेसरी योग बेहद शुभ साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूत आएगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी गजकेसरी योग शुभ फलदायी साबित होगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश से बंपर लाभ होने की उम्मीद है।

तुला राशि

इस राशि वालों के लिए गजकेसरी योग शुभ साबित होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। बिजनेस में भी बंपर लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं।

चंद्रमा और गुरु को मजबूत करने के उपाय

चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन दूध, चावल या सफेद वस्त्रों का दान करें। साथ ही चंद्र देव के बीज मंत्र 'ओम श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः' का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। वहीं बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए जरूरतमंदों को पीले रंग की मिठाई या भोजन का दान भी अवश्य करें। साथ ही ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जन्माष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट, जानें लड्डू गोपाल की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।