गणेश चतुर्थी का त्योहार साल 2025 में 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल यह त्योहार बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन कई शुभ शुभ संयोग बनेंगे। गणेश चतुर्थी के दिन लक्ष्मी नारायण राजयोग, आदित्य योग, गजकेसरी योग और धन योग जैसे शुभ संयोग बनेंगे। इसके चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद लाभ गणेश चतुर्थी के मौके पर हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको जानकारी देंगे।
मिथुन राशि
बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद शुभ रहेगा। आपकी सुख सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छुएंगे। इस राशि के कुछ लोग नौकरी में परिवर्तन भी कर सकते हैं। आपकी वाणी के प्रभाव से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कुछ लोगों की दबी हुई ख्वाहिशें पूरी होने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी जिससे समाज के बीच भी आप अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। कारोबारियों की योजनाएं सफल होंगी और कुछ लोग कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में भी बेहतर बदलाव देखने को मिलेंगे। भगवान गणेश की कृपा से कई विघ्न-बाधाएं भी दूर होंगी।
कन्या राशि
आपके धन में वृद्धि होने की संभावना है। अपने लक्ष्यों की तरफ आप पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे और उन्हें प्राप्त करने का सही रोडमैप भी आपको मिल सकता है। परिवार के लोगों और दोस्तों का भरपूर सहयोग इस राशि के जातकों को मिलेगा। जो लोग लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे थे उनको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। कुछ जातक प्रेम संबंधों को विवाह के बंधन में बांध सकते हैं। आपकी कार्ययोजना से करियर क्षेत्र में सीनियर्स प्रभावित होंगे।
मीन राशि
इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होगा। आपकी निराशा दूर होगी और आशा की नई किरण आपको नजर आएगी। इस दौरान जो लोग करियर के क्षेत्र में परेशानियों का सामना कर रहे थे उनको हल मिल सकता है। धन से जुड़े मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी। उधार लिया था तो चुका सकते हैं वहीं उधार दिया था तो वापस मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आपका सामंजस्य अच्छा रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में इस राशि के कुछ लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। सेहत दुरुस्त रहेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: