1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Grah Gochar March 2026: 15 मार्च को तीन ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इस विशेष संयोग से जानें किन्हें मिलेगा लाभ

Grah Gochar March 2026: 15 मार्च को तीन ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इस विशेष संयोग से जानें किन्हें मिलेगा लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 13, 2026 04:28 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 04:28 pm IST

Grah Gochar March 2026: मार्च माह की 15 तारीख को सूर्य समेत 3 ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की बदली चाल से किन राशियों को लाभ मिल सकता है आइए जानते हैं।

March 2026 Grah Gochar- India TV Hindi
मार्च 2026 ग्रह गोचर Image Source : FREEPIK

Grah Gochar March 2026: मार्च के महीने में 15 तारीख को सूर्य समेत दो अन्य ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। सूर्य का गोचर इस दिन गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में होगा वहीं चंद्र ग्रह इस दिन श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र का गोचर 15 मार्च को रेवती नक्षत्र में होगा। इन तीनों ग्रहों की बदली चाल किन राशियों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है, आइए जानते हैं। 

कर्क राशि 

चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि के जातकों के लिए 15 मार्च के बाद का समय सफलतादायक सिद्ध होगी। इस राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपका संपर्क गणमान्य लोगों से हो सकता है। इस राशि के जातकों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। अगर विदेश जाकर नौकरी या पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। काम को लेकर की गई यात्राएं सफल हो सकती हैं। 

वृश्चिक राशि

आपके लिए 15 मार्च के बाद का समय सफलतादायक सिद्धि हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता का लोहा सहकर्मी मानेंगे। रोजगार की तलाश में हैं तो मनचाही जगह पर आपको जॉब मिल सकती है। इस राशि के जातकों को सूर्य के प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारी हैं तो आपके काम का विस्तार इस दौरान हो सकता है।

धनु राशि 

इस राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में खुशियां प्राप्त हो सकती हैं। मांगलिक कार्य में हिस्सा इस दौरान आप ले सकते हैं। आर्थिक रूप से आपको लाभ हो सकता है। कहीं निवेश किया था तो बड़ा धन लाभ इस राशि के कुछ जातकों को हो सकता है। प्रेम जीवन में आप अच्छा अनुभव कर सकते हैं। नव विवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Som Pradosh Vrat March 2026: मार्च में पड़ेंगे दो सोम प्रदोष व्रत, नोट कर लें डेट और मुहूर्त

Ram Navami 2026 Date: 26 या 27 मार्च? जानें पंचांग के अनुसार कब मनाया जाएगा भगवान राम का जन्मोत्सव, दूर करें हर कन्फ्यूजन!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।