Ram Navami 2026 Date: प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। ये पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। कहते हैं इसी तिथि पर मध्याह्न काल में यानी दोपहर के समय भगवान राम का जन्म हुआ था इसलिए राम नवमी की पूजा भी इसी मुहूर्त में की जाती है। लेकिन इस साल राम नवमी की तारीख को लेकर सभी लोग काफी दुविधा में हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि राम नवमी तिथि दो दिन पड़ रही है। अगर मध्याह्न काल के हिसाब से देखें तो ये त्योहार 26 मार्च को मनाया जाना चाहिए और अगर उदया तिथि को देखें तब राम नवमी 27 मार्च को मनाई जानी चाहिए। चलिए जानते हैं पंचांग में राम नवमी की क्या तारीख है।
26 या 27 मार्च कब है राम नवमी? (Ram Navami 2026 Date)
शास्त्रों अनुसार राम नवमी का व्रत पूजन उस दिन करना चाहिए जिस दिन नवमी तिथि मध्याह्न काल (दोपहर का समय) में मौजूद हो। ऐसा 26 मार्च 2026 को हो रहा है। इस दिन नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस दिन राम नवमी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। इसलिए पंचांग अनुसार राम नवमी का त्योहार 26 मार्च 2026 को ही मनाया जाना चाहिए।
26 मार्च 2026 को राम नवमी का शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2026 Shubh Muhurat)
26 मार्च 2026 को राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा। इस दिन राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:27 का है।
क्या 27 मार्च को भी राम नवमी मनाई जाएगी? (Ram Navami Muhurat On 27 March 2026)
जी हां, जो लोग उदया तिथि को महत्व देते हैं वे राम नवमी का त्योहार 27 मार्च 2026 को मनाएंगे क्योंकि इस दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि मौजूद रहेगी। ऐसे में इस दिन राम नवमी पूजन का मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Budh Uday 2026: 18 मार्च से बदलेगी इन 6 राशियों की तकदीर, शुरू होंगे गोल्डन दिन, सफलता चूमेगी कदम