1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Uday 2026: 18 मार्च से बदलेगी इन 6 राशियों की तकदीर, शुरू होंगे गोल्डन दिन, सफलता चूमेगी कदम

Budh Uday 2026: 18 मार्च से बदलेगी इन 6 राशियों की तकदीर, शुरू होंगे गोल्डन दिन, सफलता चूमेगी कदम

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Mar 13, 2026 11:04 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 11:04 am IST

Budh Uday 2026: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव 18 मार्च 2026 की सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। बुध के उदय होते ही कुछ राशि वालों की सोई किस्मत जाग जाएगी। जिससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

budh uday 2026- India TV Hindi
बुध का उदय होना 6 राशियों के लिए शुभ Image Source : INDIA TV

Budh Uday 2026: पंचांग अनुसार बुध का उदय 18 मार्च 2026 को होने जा रहा है और 27 अप्रैल तक ये ग्रह इसी अवस्था में रहेगा। ज्योतिष की मानें तो बुध का उदित होना 6 राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में मुनाफा होने के प्रबल योग हैं। चलिए जानते हैं इन राशियों को क्या कुछ लाभ मिलने जा रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का उदय होना बेहद शुभ साबित होगा। अचानक से लाभ मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि के कुछ सुनहरे अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी बुध का उदय होना लाभकारी रहेगा। आर्थिक जीवन में सुधार आएगा। आप अच्छा पैसा कमाने के साथ-साथ पैसों की बचत करने में भी सफल रहेंगे। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको तरक्की के बेहतर अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि

यह अवधि आपके पेशेवर जीवन के लिए फलदायी रहेगी। नई फील्ड में प्रवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आप समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग बनेंगे। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर फायदेमंद साबित होगा। करियर में आपको खूब तरक्की मिलेगी। नौकरी में कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आप पैसों की बचत करने में भी सफल रहेंगे। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी बुध का उदय होना लकी साबित होगा। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ होने की संभावना है। निवेश के लिए बेहतरीन समय है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का उदय होना काफी अनुकूल साबित होगा। करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी काम में बड़ी सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप के काम में अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Surya Nakshatra Gochar 2026: नवरात्रि से पहले सूर्य का शनि के नक्षत्र में गोचर, 4 राशि वालों को देगा राजयोग जैसा सुख, खूब होगी कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।