1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Gochar 2025: गुरु आज से शुरू करेंगे अतिचारी गति, राशि परिवर्तन के बाद इन राशियों पर डालेंगे सबसे अधिक प्रभाव

Guru Gochar 2025: गुरु आज से शुरू करेंगे अतिचारी गति, राशि परिवर्तन के बाद इन राशियों पर डालेंगे सबसे अधिक प्रभाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 14, 2025 07:48 am IST,  Updated : May 14, 2025 07:48 am IST

Guru Gochar 2025: गुरु का 14 मई को मिथुन राशि में गोचर सभी राशियों पर असर डालेगा। हालांकि, कुछ राशियों पर इस गोचर का सबसे अधिक प्रभाव दिखेगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Jupiter Transit- India TV Hindi
गुरु गोचर 2025 Image Source : SOCIAL

Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। लगभग 500 वर्षों के बाद गुरु इस साल अतिचारी गति भी शुरू करेंगे। अतिचारी गति का अर्थ है कि गुरु हमें अपनी सामान्य चाल से तीव्र गति से चलते दिखेंगे। इसी वजह से इस साल 6 महीने के बाद ही गुरु कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। और उसके बाद दिसंबर में वापस मिथुन राशि में आ जाएंगे।  गुरु का मिथुन राशि में गोचर यूं तो राशिचक्र की हर राशि पर प्रभाव डालेगा लेकिन राशिचक्र की कुछ राशियों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों को शुभ ग्रह गुरु के गोचर से कई सकारात्मक और कुछ नकारात्मक फल मिल सकते हैं। कौन-कौन सी हैं ये राशियां आइए जानते हैं। 

मिथुन राशि 

गुरु ग्रह आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। गुरु का आपकी राशि में आना आपके लिए कई अर्थों में शुभ फलदायी होगा। गुरु की दृष्टि आपके शिक्षा, प्रेम, विवाह और भाग्य के भाव पर होगी। ऐसे में भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। वैवाहिक जीवन में भी आप अच्छे बदलाव देख सकते हैं। वहीं कुछ लव बर्ड्स इस दौरान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आर्थिक रूप से भी आप सशक्त होंगे। हालांकि अहंकार और अपनी बातों को दूसरों पर थोपना इस दौरान आपको भारी पड़ सकता है। ऐसा करने से बचेंगे तो हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि 

गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं इसलिए गुरु का गोचर और अतिचारी गति का आप पर अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर आपको यात्राओं से लाभ दिला सकता है, आध्यात्मिक और धार्मिक यात्राएं भी आप कर सकते हैं। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी जिससे शिक्षा क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुएंगे। प्रेम संबंधों में निखार आएगा, कुछ सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं। वहीं विवाहित जातक जीवनसाथी के प्रेम में अधिकता देख सकते हैं। 35 से 55 साल की उम्र वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। लापरवाही बड़ी स्वास्थ्य समस्या दे सकती है। धन-धान्य की स्थिति में गुरु सुधार करेंगे। 

मीन राशि

गुरु आपकी राशि के भी स्वामी हैं और मिथुन राशि में गोचर के दौरान आपके चतुर्थ भाव में होंगे। यह भाव सुख और माता का कारक माना जाता है। इस भाव में गुरु के होने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। कुछ नौकरी पेशा लोगों को का स्थानांतरण हो सकता है या फिर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि काम का दबाव कुछ लोगों के लिए तनाव की वजह बन सकता है। माता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आएंगे और माता के जरिए आपको लाभ भी प्राप्त होगा। कुछ लोग अपना घर या वाहन इस दौरान खरीद सकते हैं। धन संचित करने में आप सफल होंगे। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।