1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Gochar Numerology 2026: 2 जून से इस खास मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, गुरु कराएंगे बंपर धनलाभ, क्या आपका नंबर है शामिल?

Guru Gochar Numerology 2026: 2 जून से इस खास मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, गुरु कराएंगे बंपर धनलाभ, क्या आपका नंबर है शामिल?

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jun 02, 2026 10:09 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 10:10 am IST

Guru Gochar Numerology 2026: अंकज्योतिष अनुसार 2 जून का दिन एक खास मूलांक वालों के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक वालों की किस्मत चमकने जा रही है। आइए जानते हैं ये कौन सा मूलांक है।

guru gochar- India TV Hindi
गुरु के गोचर से मूलांक 3 वालों की चमकेगी किस्मत Image Source : INDIA TV

Guru Gochar Numerology 2026: गुरु ग्रह ने आज यानी 2 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष अनुसार गुरु की ये चाल मूलांक 3 वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाली है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक वालों पर गुरु गोचर का बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। भाग्य पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगा और करियर में सुनहरी सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कि गुरु का गोचर मूलांक 3 वालों को कैसे प्रभावित करेगा।

हर काम में मिलेगी सफलता

मूलांक 3 वालों को हर काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जो लोग मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। निवेश से बंपर रिटर्न मिलने के योग हैं। फंसा हुआ धन अचानक से प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं बिजनेस वाले भी खूब मुनाफा कमाएंगे।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

मूलांक 3 वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है। किसी काम में अच्छा पैसा कमाने के प्रबल योग बन रहे हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बुद्धि के बल पर अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।

कोई बड़ी डील होगी फाइनल

मूलांक 3 वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मकान या वाहन सुख प्राप्त होने के भी शुभ योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के आसार रहेंगे। इस दौरान आपको करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Guru Gochar 2026: 2 जून से इन 4 राशियों का शुरू होगा स्वर्ण काल, देवगुरु बृहस्पति कराएंगे बंपर धन लाभ!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।