1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Margi 2026: 120 दिनों बाद बदलेगी गुरु की चाल, ये 3 राशियां हो जाएंगी मालामाल, होगी बंपर कमाई

Guru Margi 2026: 120 दिनों बाद बदलेगी गुरु की चाल, ये 3 राशियां हो जाएंगी मालामाल, होगी बंपर कमाई

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Jan 20, 2026 07:38 am IST,  Updated : Jan 20, 2026 07:12 pm IST

Guru Margi 2026: गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री चल रहे हैं और पूरे 120 दिनों बाद ये मार्गी हो जायेंगे। गुरु के मार्गी होते ही कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

गुरु मार्गी 2026- India TV Hindi
गुरु मार्गी 2026 Image Source : PIXABAY

Guru Margi 2026: बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, दान-पुण्य, शिक्षा, धर्म, धन और जीवन में वृद्धि का कारक माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता प्राप्त करते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी अमूमन अच्छी होती है। बृहस्पति देव देवताओं के गुरु हैं इसलिए इन्हें देवगुरु के नाम से भी जाना जाता है। 11 मार्च 2026 को गुरु यानी जुपिटर ग्रह मार्गी होने जा रहा है। जानिए गुरु के मार्गी होते ही किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि वालों के लिए गुरु की मार्गी चाल लाभकारी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आप पैसों की बचत कर पाने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपकी वाणी में मधुरता आएगी जिससे कार्यक्षेत्र में लोग आपसे प्रभावित होंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा। सैलरी बढ़ने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों की किस्मत 11 मार्च से चमक जाएगी। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। करियर में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी और बिजनेस वाले अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। विदेश में नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Nakshatra Gochar: आज से बदलने वाली है इन 3 राशियों की दुनिया, शनि का नक्षत्र गोचर कराएगा बंपर धन लाभ, कमाई में आएगा बड़ा उछाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।