1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कल होने जा रही है शनि-गुरु की पावरफुल युति, तीन राशियों पर कुबेर देवता खूब बरसाएंगे पैसा

कल होने जा रही है शनि-गुरु की पावरफुल युति, तीन राशियों पर कुबेर देवता खूब बरसाएंगे पैसा

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Jul 30, 2025 02:16 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 02:16 pm IST

कल आनी 31 जुलाई का दिन बेहद खास साबित होगा क्योंकि कल शनि और गुरु की पावरफुल युति होने जा रही है। इस युति से तीन राशि वालों की किस्मत पलट जाएगी।

shani guru yuti- India TV Hindi
31 जुलाई से पलटेगी तीन राशियों की किस्मत Image Source : SORA AI

Guru-Shani Yuti: शनि इस समय गुरु की राशि मीन में वक्री अवस्था में विराजमान हैं तो वहीं देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष अनुसार कल रात 10 बजकर 9 मिनट पर ये दोनों ग्रह एक दूसरे से 100 डिग्री पर रहेंगे जिससे शतांक योग बनेगा। ये योग बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में शनि-गुरु की ये अद्भुत युति कुछ राशि वालों की किस्मत चमका देगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

गुरु-शनि की युति से वृषभ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। बिजनेस में मुनाफा होगा।

मकर राशि वालों का बनेगा हर काम

इस युति से मकर राशि वालों को नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी प्राप्त होने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

कुंभ वालों को नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना

कुंभ राशि के जो जातक लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस अवधि में बढ़िया नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में भी तगड़ा लाभ प्राप्त होगा। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है। कुल मिलाकर आपके लिए समय काफी अनुकूल दिख रहा है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

भूकंप, सुनामी, एलियंस...क्या एक-एक कर सच हो रही 2025 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्याणी!

इन तीन राशियों के लिए मुश्किल हो सकता है अगस्त महीना, लव लाइफ से लेकर नौकरी तक पर मंडराएगा संकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।