1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हंस महापुरुष राजयोग के साथ शुरू होगा अगस्त का महीना, 3 राशियों के करियर में लगेंगे चार-चांद, आर्थिक पक्ष भी होगा मजबूत

हंस महापुरुष राजयोग के साथ शुरू होगा अगस्त का महीना, 3 राशियों के करियर में लगेंगे चार-चांद, आर्थिक पक्ष भी होगा मजबूत

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Aug 01, 2026 12:00 am IST,  Updated : Aug 01, 2026 12:00 am IST

गुरु ग्रह के कर्क राशि में गोचर से बने हंस महापुरुष राजयोग का लाभ कुछ राशियों को करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में मिल सकता है। आइए जानते हैं अगस्त 2026 में किन तीन राशियों की किस्मत इस शुभ योग से चमक सकती है।

hans mahapurush rajyog 2026- India TV Hindi
हंस महापुरुष राजयोग का प्रभाव Image Source : PIXABAY

अगस्त 2026 की शुरुआत कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं, जिससे हंस महापुरुष राजयोग बन रहा है। पंच महापुरुष योगों में शामिल इस राजयोग को सम्मान, धन, सफलता और तरक्की का कारक माना जाता है। इसका सकारात्मक प्रभाव 3 राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है। जानिए कौन सी हैं ये राशियां। 

क्या है हंस महापुरुष राजयोग?

वैदिक ज्योतिष में हंस महापुरुष राजयोग को पंच महापुरुष योगों में सबसे शुभ योगों में से एक माना गया है। जब गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित होते हैं, तब इस राजयोग का निर्माण होता है। जो मान-सम्मान, आर्थिक उन्नति, सफलता और भाग्य का साथ दिलाने में सहायक होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, गुरु 31 अक्टूबर 2026 तक कर्क राशि में रहेंगे। 

मेष राशि

आपके लिए यह राजयोग पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। घर-परिवार का माहौल बेहतर रहेगा और माता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। जो लोग लंबे समय से घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए अनुकूल अवसर बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा।

कर्क राशि

आपके लिए यह समय सबसे अधिक लाभकारी माना जा रहा है। गुरु के प्रथम भाव में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, जबकि सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ने के संकेत हैं। विवाहित जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

तुला राशि

इन जातकों को करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा या विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने से आर्थिक पक्ष भी पहले की तुलना में मजबूत हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: नीच राशि में बैठकर शुक्र 1 अगस्त को केतु के साथ बनाएंगे द्विद्वादश योग, सिंह-कन्या सहित 4 राशियां रहें सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।