1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कार्तिक माह में तुलसी पूजा के साथ ही कर लें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, भगवान विष्णु भी होंगे प्रसन्न

कार्तिक माह में तुलसी पूजा के साथ ही कर लें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, भगवान विष्णु भी होंगे प्रसन्न

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 17, 2024 06:39 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 06:39 pm IST

कार्तिक महीने को हिंदू धर्म में बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इस महीने तुलसी पूजन के साथ ही कुछ उपाय करने से आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आज हम इसी बारे में आपको जानकारी देंगे।

Kartik Mahina - India TV Hindi
कार्तिक माह में तुलसी पूजा का महत्व Image Source : INDIA TV

कार्तिक महीने को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने में करवा चौथ, दीपावली के साथ ही हिंदू धर्म के कई प्रमुख व्रत त्योहार आते हैं। इसके साथ ही तुलसी पूजन का भी इस महीने में बड़ा महत्व है। इसी महीने भगवान विष्णु योग निद्रा से भी जागते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, तुलसी पूजा को इस माह में इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है, और तुलसी से जुड़े वो कौन से उपाय हैं, जिनको करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है। 

कार्तिक महीने में तुलसी पूजन का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को ही माता तुलसी का अवतरण हुआ था। इसलिए कार्तिक के महीने में तुलसी पूजन को बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने जो भी व्यक्ति विधि पूर्वक माता तुलसी की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही भगवान विष्णु भी ऐसे भक्त से प्रसन्न रहते हैं। आपको कार्तिक महीने में तुलसी पूजन कैसे करना चाहिए, आइए जानते हैं। 

  • कार्तिक माह की शुरुआत में ही आपको तुलसी के पौधे की साफ-सफाई करनी चाहिए और इसके आसपास की जगह को भी स्वच्छ कर देना चाहिए। 
  • इस महीने प्रतिदिन (रविवार और एकादशी को छोड़कर) सुबह के समय आपको माता तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए। 
  • इसके बाद तुलसी के पास दीप जलाकर विधि-विधान से माता की पूजा करनी चाहिए। 

तुलसी की पूजा के साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनको आप कार्तिक के महीने में करते हैं, तो आपकी हर मुराद पूरी हो सकती है। इन उपायों के बारे में नीचे बताया गया है। 

कार्तिक माह में तुलसी से जुड़े उपाय 

  • कार्तिक महीने में तुलसी पूजा के साथ ही तुलसी के दान का भी बड़ा महत्व है। अगर आप तुलसी का एक पौधा इस महीने खरीदते हैं और उसे किसी को गिफ्ट करते हैं, तो इससे आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह उपाय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला भी माना जाता है। 
  • अगर आप वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द चाहते हैं तो आपको कार्तिक माह में तुलसी के पौधे में नए वस्त्र और सुहाग का सामान अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से परिवार में समरसकता बनी रहती है। साथ ही परिवार के लोगों जीवन में सफलता भी प्राप्त होती है। 
  • धन से जु़ड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए, कार्तिक महीने में तुलसी पर दूध आपको अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि, यह आसान सा उपाय दरिद्रता को दूर कर देता है। 
  • कार्तिक महीने में तुलसी को जल अर्पित करते समय  "महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी. आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते" मंत्र का आपको 108 बार जप करना चाहिए। इस मंत्र को जपने से माता आपकी मनोकामना को पूरा करती हैं। साथ ही आपको मानसिक शांति भी यह उपाय करने से प्राप्त होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

सूर्य ग्रह का हुआ तुला में गोचर, मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों क्या होगा इसका प्रभाव, जानें

करवा चौथ, दिवाली और छठ से लेकर कार्तिक मास में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, इसी माह में योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।