1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Kartik Month 2024 Vrat-Tyohar: करवा चौथ, दिवाली और छठ से लेकर कार्तिक मास में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, इसी माह में योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

Kartik Month 2024 Vrat-Tyohar: करवा चौथ, दिवाली और छठ से लेकर कार्तिक मास में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, इसी माह में योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 17, 2024 12:14 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 12:22 pm IST

Kartik Month 2024 Festival List: कार्तिक महीना में कई बड़े और प्रमुख व्रत-त्यौहार आएंगे। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व बताया गया है। तो यहां जानिए दिवाली से लेकर छठ पूजा और एकादशी की तिथि क्या रहेगी।

Kartik Month 2024 Vrat Tyohar- India TV Hindi
Kartik Month 2024 Vrat Tyohar Image Source : INDIA TV

Kartik Month 2024 Festival Calendar: कार्तिक महीना अत्यंत ही पुण्यकारी माह माना जाता है। हिंदू कैलेंडर में कार्तिक मास आठवां महीना होता है। इस साल कार्तिक मास का आरंभ 18 अक्टूबर 2024 से हो रहा है। इस माह में पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि कार्तिक महीना में स्नान-दान के साथ ही भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। व्रत-त्यौहार के लिहास से भी यह माह काफी महत्वपूर्ण रखता है। कार्तिक महीना में करवा चौथ, दीपावली और छठ पूजा से लेकर देवउठनी एकादशी जैसे तीज-त्यौहार आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,  देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं। तो आइए जानते हैं कि कार्तिक माह के व्रत-त्यौहारों के बारे में।

कार्तिक व्रत- त्यौहार 2024 तिथि

  • करवा चौथ- 20 अक्टूबर 2024

  • रोहिणी व्रत- 21 अक्टूबर 2024

  • अहोई अष्टमी- 24 अक्टूबर 2024

  • रमा एकादशी- 28 अक्टूबर 2024

  • धनतेरस, भौम प्रदोष व्रत, धन्वंतरि जयंती- 29 अक्टूबर 2024

  • नरक चतुर्दशी- 31 अक्टूबर 2024

  • लक्ष्मी पूजा, दिवाली,कार्तिक अमावस्या- 1 नवंबर 2024

  • गोवर्धन पूजा,अन्नकूट- 2 नवंबर 2024

  • भैया दूज-3 नवंबर 2024

  • छठ पूजा- 7 नवंबर 2024

  • गोपाष्टमी- 9 नवंबर 2024

  • देवउठनी एकादशी या देवउत्थान एकादशी- 12 नवंबर 2024

  • तुलसी विवाह- 13 नवंबर 2024

  • वैकुंठ चतुर्दशी- 14 नवंबर 2024

  • कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती- 15 नवंबर 2024

कार्तिक माह में तुलसी पूजा का है विशेष महत्व

भगवान विष्णु की पूजा और भोग तुलसी के बिना पूरी नहीं मानी जाती है। कहते हैं कि प्रभु नारायण को तुलसी अति प्रिय है। कार्तिक माह में रोजाना तुलसी की पूजा जरूर करें। ऐसा करने भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। कार्तिक महीने के दौरान शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। इसके साथ ही रोजाना सुबह उठकर स्नान कर के तुलसी पर जल जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि कार्तिक में तुलसी की पूजा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Kartik Month 2024 Niyam: कल से शुरू हो रहा सबसे पुण्यकारी कार्तिक महीना, इस माह में बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, जानें सही नियम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन इतने बजे तक रहेगी भद्रा, सुहागिन महिलाएं इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम

Mangal Gochar 2024: दिवाली से पहले मंगल करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन राशियों का बदलेगा भाग्य, मिलेगा धन का अपार लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म