1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जुलाई में 6 ग्रहों की बदलेगी चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल

जुलाई में 6 ग्रहों की बदलेगी चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 01, 2025 10:02 am IST,  Updated : Jul 01, 2025 10:22 am IST

जुलाई के महीने में सूर्य ग्रह के साथ ही शनि, गुरु आदि ग्रह भी चाल बदलने वाले हैं। इन ग्रहों की बदली चाल का किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं विस्तार से।

Grah Gochar 2025- India TV Hindi
जुलाई 2025 ग्रह गोचर Image Source : FILE IMAGE

जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने 6 ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। ग्रहों के राजा सूर्य इस माह कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं शनि ग्रह मीन राशि में वक्री होंगे। गुरु मिथुन राशि में 13 जुलाई को उदय होंगे वहीं बुध का गोचर इस माह कर्क राशि में होगा।  इसके साथ ही बुध इस महीने वक्री चाल भी चलेंगे और अस्त अवस्था में भी जाएंगे। शुक्र का गोचर जुलाई में मिथुन राशइ में होगा और मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की चाल से किन राशियों को जुलाई में फायदा मिल सकता है, आइए जानते हैं। 

मिथुन राशि

जुलाई के महीने में आपको करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके कार्यों को ऑफिस में सराहा भी जाएगा। धन-धान्य से जुड़ी जो चिंताएं आपको बीते समय से परेशान कर रही थीं उनका समाधान आपको मिल सकता है। अगर शेयर बाजार आदि में पैसा लगाते हैं तो यह महीना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ आप इस माह गुणवत्तापूर्ण समय गुजार पाएंगे। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वाले इस महीने अपने सपनों को पूरा होता हुआ देख सकते हैं। जो लोग विदेशों में जाकर पढ़ाई या जॉब करना चाहते हैं उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय आप बिताएंगे। इस राशि के लोग आर्थिक रूप से भी इस महीने में सशक्त हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर जो काम आपने किए हैं उनसे आपके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा होगा। पुराने दोस्तों से यादगार मुलाकात भी इस महीने में हो सकती है। 

कुंभ राशि 

आपकी ऊर्जा का स्तर इस महीने बढ़ा रहेगा। जिस भी कार्य को इस महीने अपने हाथ में लेंगे उसे पूरा करके दिखाएंगे। नई भाषा इस राशि के कुछ लोग सीख सकते हैं। कुंभ राशि के कुछ जातकों को अचानक से बड़ी धन राशि जुलाई के महीने में प्राप्त हो सकती है। रिश्तों में भी इस महीने सामंजस्य बना रहेगा और आप नए रिश्ते में प्रवेश भी कर सकते हैं। कुछ नव विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Vastu Tips: घर की इस दिशा में चाबी रखने से चमकता है भाग्य, घर में आती है सुख-समृद्धि

Kailash Mansarovar: आज से शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, जान लें इसका धार्मिक महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।