1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ketu Gochar 2025: केतु का होगा सिंह में गोचर, ये 3 राशियां 2025 में होंगी खुशहाल, करियर और पैसों को लेकर बेहतरीन है ये साल

Ketu Gochar 2025: केतु का होगा सिंह में गोचर, ये 3 राशियां 2025 में होंगी खुशहाल, करियर और पैसों को लेकर बेहतरीन है ये साल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 26, 2024 02:43 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 02:06 pm IST

Ketu Gochar 2025: केतु अगले साल मई के महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। केतु के इस गोचर से किन राशियों को नए साल में लाभ प्राप्त होगा, आइए जानते हैं।

Ketu Gochar 2025- India TV Hindi
केतु गोचर 2025 Image Source : INDIA TV

Ketu Gochar 2025: केतु ग्रह को भले ही पाप ग्रहों की श्रेणी में रखा गया हो, लेकिन इसके कुछ गुण देव गुरु बृहस्पति से मेल खाते हैं। केतु को ज्योतिष में मोक्ष और आध्यात्म का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी ये ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो सभी राशियों के जीवन में अच्छे-बुरे प्रभाव देखने को मिलते हैं। खासकर व्यक्ति की मानसिकता पर इस ग्रह के राशि परिवर्तन करने से खास चेंज देखने को मिल सकता है। साल 2025 में केत ग्रह 18 मई को कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। आपको बता दें कि, राहु-केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। इसीलिए केतु कन्या से एक राशि पीछे सिंह में गोचर करेंगे। केतु के राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ प्राप्त हो सकता है, आइए जानते हैं। 

मिथुन राशि 

केतु का गोचर आपके तृतीय भाव में होगा। इस भाव में केतु के होने से आपको कई तरह के लाभ जीवन में मिलेंगे। मिथुन राशि के कई जातकों को अचानक धन प्राप्ति इस दौरान हो सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी परिवार के माहौल को जीवंत बनाएगी। करियर से जुड़ी कई समस्याओं का अंत भी इस दौरान देखने को मिलेगा। आपके भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक और मानसिक स्थिति सुधरेगी। अपने तर्क के दम पर इस राशि के लोग सामाजिक स्तर पर बेहतर मुकाम पा सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

केतु का गोचर आपके दशम भाव में होगा। इस भाव में केतु के होने से कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे, साथ ही आप अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के दम पर बड़ा मुकाम भी पा सकते हैं। आपकी बातों पर आपके सीनियर्स भी इस दौरान गौर करेंगे। वृश्चिक राशि की कई इच्छाओं को केतु ग्रह पूरा कर सकते हैं। 2025 में आपको विदेश यात्रा के चांस भी मिलेंगे। कई लोगों की नौकरी विदेशों में लगने की भी संभावना है। वहीं जो लोग बेरोजगार के उनके लिए यह साल कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। आपके संचित धन में भी इस साल वृद्धि होगी। 

धनु राशि 

केतु का गोचर आपके धर्म भाव में होगा। स्वाभाविक है कि, केतु के इस भाव में होने से आपकी आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही जीवन में चला आ रहा भटकाव भी 2025 में खत्म होगा। आपको अपनी मंजिल स्पष्ट नजर आएगी और उसे पाने के लिए आप जी तोड़ कोशिश भी करेंगे। केतु की स्थिति आपके हालातों को अचानक से परिवर्तित कर सकती है। अगर आप पैसों की तंगी की वजह से परेशान थे तो आपको धन प्राप्ति होगी। इसके साथ ही पिता से भी आपको अच्छी शिक्षा इस साल मिल सकती है। कुछ लोग विवाह के बंधन में भी बंधेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान ये 5 घाट रहेंगे आकर्षण का केंद्र, जान लें इनका महत्व

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नान के बाद इस शक्तिपीठ के करें दर्शन, यहां पालने के रूप में की जाती है माता की पूजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।