1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन तुलसी से जुड़े ये उपाय हैं खास, धन-समृद्धि और पारिवारिक सुख के लिए जरूर आजमाएं

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन तुलसी से जुड़े ये उपाय हैं खास, धन-समृद्धि और पारिवारिक सुख के लिए जरूर आजमाएं

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 21, 2024 05:00 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 05:00 pm IST

Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आपको तुलसी से जुड़े कुछ उपायों को करने से लाभ मिल सकता है। आज हम आपको इन्हीं उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Janmashtami 2024- India TV Hindi
Janmashtami 2024 Image Source : FILE

Krishna Janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी साल 2024 में 26 अगस्त को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार यह पावन त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इसके साथ ही तुलसी से जुड़े कुछ आसान उपाय करके भी इस दिन आप भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे। 

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए उपाय 

अगर आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, या कई कोशिशों के बाद भी आपका विवाह नहीं हो पा रहा है, तो तुलसी का एक आसान उपाय आपको आजमाना चाहिए।  आपको करना बस इतना है कि जन्माष्टमी के दिन अपने घर में एक तुलसी का पौधा ले आना है, इसे उत्तर पूर्व दिशा में आप लगा दें। ऐसा करने से विवाह से जुड़ी हर समस्या दूर हो सकती है। 

परिवार की खुशहाली के लिए करें ये उपाय
घर में अगर कलह कलेश की स्थिति है, लोगों के बीच में अनबन होती रहती है तो आपको जन्माष्टमी के दिन तुलसी के समीप दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद तुलसी की 11 बार आप परिक्रमा करें, और माता तुलसी से सुख-समृद्धि की कामना करें। यह उपाय घर में खुशहाली लेकर आता है और परिवार के लोगों के बीच समरसता बढ़ाता है। 

नौकरी में तरक्की और धन लाभ के लिए करें ये उपाय 
करियर में ऊंचाइयां हर कोई छुना चाहता है, साथ ही पर्याप्त मात्रा में धन की कामना भी हर किसी की होती है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन अगर आप माता तुलसी को लाल रंग की चुनरी अर्पित करते हैं तो आपके करियर स जुड़ी सभी समस्याएं दूर होने लगती हैं। माता तुलसी के आशीर्वाद से आपकी आमदनी बढ़ती है और धन कमाने के कई अन्य स्रोत भी आपको प्राप्त होते हैं। 

धनलाभ के लिए करें ये उपाय 
अगर आप धन लाभ चाहते हैं, रुके हुए पैसे को प्राप्त करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को अर्पित करने वाले भोग में आपको तुलसी के पत्ते रखने चाहिए। माना जाता है कि यह उपाय आपको जीवन में सुख-समृद्धि तो देता ही है, साथ ही आर्थिक लाभ भी आप प्राप्त करते हैं। 

आर्थिक लाभ पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन एक उपाय और कर सकते हैं। इस दिन आपको तुलसी के 3 या 5 पत्ते लेकर उन्हें लाल कपड़े में बांध लेना है। इसके बाद इस कपड़े को अपनी तिजोरी में रख दें, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आपकी तिजोरी पैसों से भरी रहती है। 

इस उपाय से मनोकामनाएं होंगी पूरी 
जन्माष्टमी के दिन अगर आप जल के पात्र में 5 पत्तियां तुलसी की रखते हैं, और अगले दिन उस जल को अपने घर के मुख्य द्वार पर छिड़क देते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं मां तुलसी पूरा कर सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये 5 अवगुण होते हैं मान हानि का बड़ा कारण, ऐसे लोगों का कोई नहीं करता आदर

शुक्र-केतु 25 अगस्त को बनाएंगे युति, सितंबर मध्य तक खूब लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां, करियर में दिखेंगे अच्छे बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।