1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र-केतु 25 अगस्त को बनाएंगे युति, सितंबर मध्य तक खूब लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां, करियर में दिखेंगे अच्छे बदलाव

शुक्र-केतु 25 अगस्त को बनाएंगे युति, सितंबर मध्य तक खूब लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां, करियर में दिखेंगे अच्छे बदलाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 21, 2024 02:59 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 03:25 pm IST

शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर के बाद केतु के साथ युति संबंध बनाएंगे। इन दोनों ग्रहों की युति का किन राशियों को लाभ होगा, विस्तार से जानें हमारे लेख में।

Shukra ketu yuti - India TV Hindi
Shukra ketu yuti Image Source : FREEPIK

अगस्त के अंतिम सप्ताह में शुक्र और केतु कन्या राशि में युति बनाएंगे और 26 दिनों तक यह युति बनी रहेगी। ग्रहों की युति का हर किसी के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि 25 अगस्त को कन्या राशि में हो रही शुक्र-केतु की युति का किन राशियों को फायदा हो सकता है, और इनके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं।

वृषभ राशि 

केतु और शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में युति करेंगे। इसके चलते आपको शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और इससे समाज में आपका नाम भी होगा। आप अपने लक्ष्यों को इस दौरान पा सकते हैं। वृषभ राशि वालें लोगों के काम की तारीफ कार्यक्षेत्र में हो सकती है। इसके साथ ही मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत इस राशि के लोग पदोन्नति या आमदनी में वृद्धि पा सकते हैं। आपके प्रेम जीवन के लिए भी समय अनुकूल हो सकता है। सिंगल लोग इस दौरान मिंगल कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि
आपके लाभ भाव में शुक्र और केतु का युति बनाना अच्छा साबित होगा। भाई-बहनों का इस राशि के जातकों को साथ मिल सकता है। जो लोग अपना करोबार करते हैं वो भी इस दौरान उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना इस दौरान पूरी हो सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आपको ख्याति मिलेगी, इस दौरान कई नए लोग आपके जीवन में आ सकते हैं। पारिवारिक स्थिति पहले से बेहतर होने से आपका मन प्रसन्न होगा। 

धनु राशि
आपके लिए केतु और शुक्र का दशम भाव में होना अति उत्तम साबित हो सकता है। करियर के भाव में बैठे ये दो ग्रह आपकी योग्यता को निखारेंगे। इस दौरान आप पैसा कमाने के लिए कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जो काम बीते समय में पूरे नहीं हो पा रहे थे उनको भी अब गति मिलेगी। संचित धन में वृद्धि होने की भी पूरी संभावना है। इस राशि के जो लोग खोजी पत्रकारिता, जासूसी, लेखन आदि का काम करते हैं उन्हें कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। सेहत भी इस दौरान आपका साथ देगी। 

मकर राशि
आपके लिए 25 अगस्त के बाद स्थितियां बिल्कुल बदल सकती हैं। अगर आप आर्थिक और मानसिक परेशानियों से घिरे थे तो अचानक से हर समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। बेरोजगार लोग इस दौरान रोजगार पा सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का आपको मौका मिलेगा, जिससे शांति का अनुभव आप कर सकते हैं। किसी को उधार दिया था तो वो चुका सकता है। इससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मकर राशि के कुछ लोग इस दौरान धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

अगस्त में शुक्र-केतु की युति से भ्रम और दुविधा की स्थिति में होंगी ये 4 राशियां, पैसों की भी हो सकती हैं हानि, ये उपाय देंगे लाभ

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये 5 अवगुण होते हैं मान हानि का बड़ा कारण, ऐसे लोगों का कोई नहीं करता आदर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।