1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lohri Jalane Ka Time 2026: लोहड़ी की आग जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानिए सही जानकारी

Lohri Jalane Ka Time 2026: लोहड़ी की आग जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानिए सही जानकारी

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jan 13, 2026 07:45 am IST,  Updated : Jan 13, 2026 07:47 am IST

Lohri Jalane Ka Time 2026 (लोहड़ी जलाने का मुहूर्त 2026), Lohri Mein Aag Lagane Ka Samay: आज लोहड़ी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग शाम के समय शुभ मुहूर्त में घर के बाहर लोहड़ी जलाते हैं और उसमें तरह-तरह की चीजें अर्पित करते हैं। यहां आप जानेंगे इस साल लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

lohri- India TV Hindi
लोहड़ी की आग जलाने का मुहूर्त 2026 Image Source : PTI

Lohri Jalane Ka Time 2026 (लोहड़ी जलाने का मुहूर्त 2026), Lohri Mein Aag Lagane Ka Samay: लोहड़ी पंजाबी और सिख समुदाय का प्रमुख पर्व होता है जो हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग शाम के समय अपने घर के बाहर आग जलाते हैं और उसमें मूंगफली, रबड़ी, गजक, तिल इत्यादि चीजें डालते हैं। इसके बाद लोग इस आग के चारों ओर परिक्रमा करते हैं और ईश्वर से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इसे फसल का त्योहार भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन किसान लोग अपनी कटी हुई फसल को अग्नि देवता को अर्पित करते हैं और अगले साल अच्छी पैदावार होने की ईश्वर से कामना करते हैं। इसके अलावा लोहड़ी के त्योहार को सर्दियों के अंत और वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त 2026 (Lohri Jalane Ka Muhurat 2026)

लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त 13 जनवरी की शाम 5 बजकर 43 मिनट से प्रारंभ होकर शाम 7:15 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में आग जलाकर अग्नि की 7 या 11 बार परिक्रमा जरूर करें।

लोहड़ी की पूजा विधि (Lohri Ki Puja Vidhi)

  • शाम को घर के बाहर सभी लकड़ियों को मिलाकर एक ढेर बना लें। फिर शुभ मुहूर्त में इस ढेर में आग लगाएं।
  • इस दौरान दुल्ला भट्टी की कहानी सुनें और लोहड़ी की अग्नि के चारों तरफ 7 या 11 बार परिक्रमा लगाएं।
  • इस आग में मूंगफली, मक्का, गजक, तिल-गुड़ व रेवड़ी अर्पित करें।
  • इसके बाद लोकगीत, भांगड़ा व गिद्दा करते हुए इस पर्व को सेलिब्रेट करेंगे।
  • सभी लोग रेवड़ी, मूंगफली और गजक का प्रसाद खाकर इस पर्व का आनंद लें।
  • लोहड़ी पर घरों में मक्के की रोटी और सरसों का साग भी बनता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Lohri 2026: दुल्ला भट्टी और सुंदरी-मुंदरी की कहानी जिसके बिना अधूरा है लोहड़ी का त्योहार

Makar Sankranti 2026 Date Confusion: मकर संक्रांति की डेट को लेकर कन्फ्यूजन खत्म! जान लें किस दिन मनाया जाएगा खिचड़ी का त्योहार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।