1. Hindi News
  2. धर्म
  3. महाकुंभ के आखिरी अमृत स्नान के दिन गुरु-शुक्र का राशि परिवर्तन योग, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव

महाकुंभ के आखिरी अमृत स्नान के दिन गुरु-शुक्र का राशि परिवर्तन योग, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 03, 2025 07:20 am IST,  Updated : Feb 03, 2025 07:20 am IST

महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान के दिन गुरु और शुक्र का राशि परिवर्तन योग रहेगा। इस योग का सभी राशियों पर क्या प्रभाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Mahakumbh 2025- India TV Hindi
महाकुंभ गुरु-शुक्र शुभ योग Image Source : SOCIAL

Mahakumbh: महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान 3 फरवरी को किया जा रहा है। इस दिन गुरु और शुक्र भी एक शुभ योग बना रहेगा। इस दिन शुक्र मीन राशि में होंगे जो गुरु की राशि है, वहीं गुरु ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में इस दिन विराजमान रहेंगे। इस स्थिति को ज्योतिष में राशि परिवर्तन के नाम से जाना जाता है। इस योग का सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा और फरवरी के माह में सभी राशियों के जीवन में इस योग के बनने से बदलाव भी आएंगे। 

मेष राशि

गुरु-शुक्र के शुभ संयोग से धन लाभ इस राशि के जातकों को मिल सकता है। घर परिवार में भी खुशियों का माहौल देखने को मिलेगा। 

वृषभ राशि

आपके अच्छे अनुभव सामाजिक स्तर पर होंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। 

मिथुन राशि

इस राशि के कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से पहले कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 

कर्क राशि 

गुरु-शुक्र का राशि परिवर्तन योग आपके जीवन में भी सुखद बदलाव लेकर आएगा। आपकी कई चिंताएं दूर हो सकती हैं। 

सिंह राशि 

भावनात्मक रूप से आप खुद में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता आएगी। निवेश किया था तो उससे लाभ मिल सकता है। 

कन्या राशि 

धार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं से आप ओतप्रोत रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ेगी, बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। 

तुला राशि 

अपनी मीठी वाणी से आज के दिन आप सामाजिक स्तर पर अलग पहचान बना सकते हैं। मित्रों और सहकर्मियों के साथ से कोई बड़ी डील आपके हाथ लगने की संभावना है। 

वृश्चिक राशि 

शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं का रिजल्ट आपके पक्ष में आने की संभावना है। मानसिक सुकून का अनुभव होगा। 

धनु राशि 

भूमि, भवन या वाहन फरवरी के महीने में इस राशि के जातक खरीद सकते हैं। वहीं कुछ लोगों के बैंक बैलेंस में भी इस दौरान वृद्धि देखने को मिलेगी। 

मकर राशि

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी गुरु-शुक्र का शुभ योग आपको कई लाभ दिला सकता है। अटके काम पूरे होंगे और करियर में ऊंचाइयां छूने के नए अवसर भी मिल सकते हैं। 

कुंभ राशि 

कई चिंताओं से मुक्ति आपको फरवरी के महीने में मिल सकती है। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी और उसका लाभ भी आपको मिलेगा। 

मीन राशि

इस राशि वालों को धन-वैभव की प्राप्ति होगी। आपके नाम की चर्चा लोगों के बीच हो सकती है। आपके कार्यों को सराहना इस महीने मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

महाकुंभ के आखिरी अमृत स्नान के दिन बना है बुधादित्य योग, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

बौद्ध तीर्थ स्थलों को लेकर बजट में बड़ी घोषणा, बोध गया सहित इन स्थानों का भी होगा विकास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।