1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Gochar: मंगल 12 जुलाई को बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिलेगा बड़ा फायदा, जीवन के हर क्षेत्र में करेंगे प्रगति

Mangal Gochar: मंगल 12 जुलाई को बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिलेगा बड़ा फायदा, जीवन के हर क्षेत्र में करेंगे प्रगति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 09, 2024 11:43 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 11:51 am IST

Mangal Gochar: मंगल ग्रह 12 जुलाई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल के गोचर से किन राशियों को लाभ होगा, आइए जानते हैं।

Mangal Gochar- India TV Hindi
Mangal Gochar Image Source : FILE

Mangal Gochar: मंगल ग्रह 12 जुलाई को अपनी स्वराशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल को ज्योतिष में साहस, पराक्रम, ऊर्जा और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल के शुभ होने पर करियर के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। वृषभ राशि में मंगल के गोचर से राशिचक्र की कुछ राशियों के जीवन में भी कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में विस्तार से।  

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के एकादश भाव में मगंल का गोचर होगा। यह लाभ का भाव कहा जाता है। इस भाव में मंगल का विराजमान होना आपको धन लाभ दिला सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे करियर क्षेत्र में भी अच्छे बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में आप संयम के साथ आगे बढ़ेंगे और घर के लोगों का हर स्थिति में साथ देंगे। हालांकि मित्रों के साथ बातचीत के दौरान आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। 

सिंह राशि
मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में संचार करेंगे। इस भाव को कर्म का भाव कहा जाता है, सेनानायक मंगल का इस भाव में गोचर आपको करियर में बड़ी उपलब्धियां देने वाला साबित हो सकता है। आपके कार्य करने की गति में भी इस दौरान वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे सीनियर्स की वाहवाही आप पा सकते हैं। आपकी छुपी प्रतिभा इस दौरान लोगों के सामने आ सकती है। इसके साथ ही वाहन का सुख इस राशि के कुछ जातकों को प्राप्त होगा। हालांकि आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के षष्ठम भाव में मंगल गोचर करेंगे। इस भाव में मंगल ग्रह का होना कई क्षेत्रों में आपको लाभ दिलाएगा। आय के कई स्रोत इस दौरान आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती इस दौरान देखी जा सकती है। हालांकि व्यस्तता भी इस दौरान अधिक हो सकती है। इसके साथ ही शत्रुओं पर भी धनु राशि के लोग विजय पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम तो आपको मिलेंगे, लेकिन किसी भी तरह की राजनीति करने से आपको बचना होगा। 

मकर राशि
मंगल आपकी राशि से पंचम भाव में संचार करेंगे। इस गोचर काल के दौरान आपको शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में आशातीत परिणाम मिल सकते हैं। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण इस दौरान बढ़ेगा। इस राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में अच्छे परिणाम मिलेंगे, जो लोग सिंगल हैं उनकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी बातों को इस दौरान सराहा जा सकता है। 

इन राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा मंगल गोचर 

इन चार राशियों के अलावा मेष, वृषभ और कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिलाजुला साबित होगा। इन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है। हालांकि क्रोध को इन्हें काबू में रखना होगा नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकता है। नेतृत्व करने की इनकी क्षमता का विकास इस दौरान हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

सपने में भगवान शिव से जुड़ी इन 6 चीजों को देखना बेहद शुभ, समृद्धि और प्रगति का संकेत हैं ये स्वप्न

किस ग्रह की पूजा करने से जीवन में आएगी प्रगति? अपनी कुंडली देखकर ऐसे कर लें पता, हर परेशानी से मिल जाएगा छुटकारा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।