Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सपने में भगवान शिव से जुड़ी इन 6 चीजों को देखना बेहद शुभ, समृद्धि और प्रगति का संकेत हैं ये स्वप्न

सपने में भगवान शिव से जुड़ी इन 6 चीजों को देखना बेहद शुभ, समृद्धि और प्रगति का संकेत हैं ये स्वप्न

Written By: Naveen Khantwal Published : Jul 08, 2024 02:24 pm IST, Updated : Jul 08, 2024 02:26 pm IST

सपने में अगर आप भगवान शिव से संबंधित त्रिशूल, डमरू आदि चीजों को देखते हैं, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है। इन सपनों का अर्थ क्या होता है आइए विस्तार से जानते हैं।

Sapne me shiv ji se sambandhi chizain - India TV Hindi
Image Source : FILE Sapne me shiv ji se sambandhi chizain

भगवान शिव से सबंधित चीजें अगर आप कभी सपने में देखते हैं, तो इन सपनों का अर्थ जानने की जिज्ञासा भी आपके मन में जरूर उठी होगी। त्रिशूल, डमरू, सांप आदि का भगवान शिव से संबंध है। ये चीजें सपने में दिखें तो समझ जाइए कुछ न कुछ संकेत इन सपनों में छुपा है। आप में से बहुत से लोग जानते होंगे कि सांप को सपने में देखना अच्छा होता है, लेकिन सांप के साथ शिव जी से संबंधित अन्य चीजें क्या संकेत हमको देती हैं आइए विस्तार से जानते हैं। 

सपने में त्रिशूल देखना 

भगवान शिव के एक हाथ में त्रिशूल रहता है। अगर आप कभी सपने में त्रिशूल देख लेते हैं तो ये सपना शुभ संकेतक माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि, जीवन की मुश्किलों का अब अंत हो सकता है। अगर आप कुछ नया शुरू करने वाले थे और उस कार्य में कोई परेशानी पैदा हो रही थी तो वो भी अब दूर हो सकती है। ऐसा सपना आने के बाद आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलती है। 

सपने में सांप 
भगवान शिव के गले में सर्प की माला है। ऐसे में अगर आप कभी सपने में सांप को देखते हैं तो ये सपना भी अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपको अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। इसके साथ ही सांप को सपने में देखना धन लाभ का भी प्रतीक होता है, ऐसा सपना आने के बाद आप कई स्रोतों से धन लाभ पा सकते हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है या आप करियर के क्षेत्र में उन्नति पा सकते हैं। 

सपने में डमरू
डमरू को सपने में अगर आप कभी देख लें तो समझ जाइए कोई अच्छा बदलाव जीवन में आ सकता है। ऐसा सपना आने के बाद कोई खुशखबरी भी आपको प्राप्त हो सकती है। जो लोग गायन, वादन के क्षेत्र मे हैं अगर वो सपने में डमरू देखते हैं तो, कला के क्षेत्रों में उनको उपलब्धि मिल सकती है। 

सपने में चंद्रमा
भगवान शिव के सिर पर अर्द्ध चंद्रमा विराजमान है। अगर आप सपने में कभी आधा चंद्रमा देख लेते हैं तो समझ जाइए बड़ा परिवर्तन जीवन में आ सकता है। आप कुछ ऐसा कार्य करके दुनिया को चकित कर सकते हैं, जिसकी उम्मीद किसी को भी आप से न रही हो। 

सपने में बैल 
भोलेनाथ नंदी बैल पर सवारी करते हैं। अगर आपको सपने में कभी बैल दिखाई देता है तो, इस सपने का अर्थ होता है कि आपके बल में वृद्धि होगी। आपके द्वारा किए गये कार्य अब आपको अच्छा रिजल्ट देने लग जाएंगे। साथ ही ऐसा सपना आपके जीवन में शांति और स्थिरता लेकर आ सकता है। 

सपने में हिमालय
भगवान शिव का निवास स्थान हिमालय में माना गया है। ऐसे में अगर आप सपने में कभी हिमालय को देखते हैं तो समझ जाइए भगवान शिव की आप पर कृपा है। इस सपने का अर्थ होता है कि सफलता अब आपको जीवन के कई क्षेत्रों में मिल सकती है। साथ ही यह सपना आपकी वैचारिक स्थिरता को भी दिखाता है, यानि ऐसा सपना आने के बाद आपके विचारों में स्पष्टता आएगी, जीवन में आप किसी भी स्थिति में भ्रमित नहीं होंगे। 

सपने में रुद्राक्ष 
अगर आप सपने में कभी रुद्राक्ष देखें तो ये सपना आपके स्वास्थ्य की ओर इशारा करता है। अगर आप बीमार हैं तो ऐसा सपना आने के बाद आपकी बीमारी दूर हो सकती है, यानि यह सपना आपको आरोग्य प्रदान करने वाला माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

इन नियमों को जानें बिना अधूरी रहेगी शिव जी की आराधना, सावन शुरू होने से पहले जान लें ये बातें 

जुलाई में शुभ कार्यों को करने लिए बचे हैं बस इतने दिन, देवशयनी एकादशी के बाद 4 महीने तक बंद होंगे मांगलिक कार्य

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement