Mangal Gochar: 28 जुलाई की रात को मंगल ग्रह कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में तो मंगल को क्रूर ग्रह माना गया है। अगर कुंडली में इनकी स्थिति ठीक नहीं हो तो व्यक्ति के जीवन में कई परेशानी आ सकते हैं। ऐसे में जब मंगल ग्रह इस राशि में प्रवेश करते हैं तो कुछ राशियों केलिए शुभ को कुछ के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगल ग्रह का यह गोचर किन राशियों को करेगा परेशान...
ऐसी 2 राशियां हैं जिनके वैवाहिक और प्रेम जीवन में मंगल ग्रह का गोचर करना परेशानी का कारण है।
पहला है वृषभ राशि
वृषभ राशि के पंचम यानी 5वें भाव में मंगल ग्रह हैं और यह भाव प्रेम का भाव होता है। ऐसे में इन राशि के जातकों के प्रेम संबंध में गलतफहमी आ सकती है। साथ ही दूसरे का दखल इनके रिश्ते को तोड़ सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि पार्टनर के प्रति वफादारी बनाएं रखें क्योंकि आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है।
दूसरी है मीन राशि
मीन राशि के सप्तम भाव में मंगल ग्रह हैं और इस भाव को विवाह का भाव माना गया है। ऐसे में इस ग्रह के गोचर का प्रभाव मीन राशि के जातकों को भारी पड़ेगा। इन राशि के जातकों के विवाह में दिक्कत आ सकती है। पार्टनर के माता-पिता से किसी भी बात को लेकर बहसबाजी न करें। अविवाहित जातकों के विवाह में देरी हो सकती है। साथ ही किसी जातक का वैवाहिक संबंध खत्म हो सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
आज है हरियाली तीज, जानें कैसे खोला जाता है व्रत, विधि और नियम
Vastu Tips: घर की इस दिशा में बनानी चाहिए पार्किंग, नहीं जाना तो हमेशा रहोगे परेशान