1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Vakri 2024: बुध की 5 अगस्त को बदलेगी चाल, इन राशियों के लिए चुनौतियों से भरे रहेंगे अगले 3 हफ्ते

Budh Vakri 2024: बुध की 5 अगस्त को बदलेगी चाल, इन राशियों के लिए चुनौतियों से भरे रहेंगे अगले 3 हफ्ते

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 03, 2024 06:10 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 06:10 pm IST

Budh Vakri 2024: बुध ग्रह 5 अगस्त से सिंह राशि में वक्री गति शुरू कर देंगे। बुध की इस चाल से किन राशियों के जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं, आइए जानते हैं।

Budh Vakri- India TV Hindi
Budh Vakri Image Source : FILE

Budh Vakri 2024: बुध ग्रह 5 अगस्त को सिंह राशि में वक्री गति शुरू कर देंगे। बुध की वक्री चाल का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। लेकिन किन राशियों के लिए बुध का वक्री होना चुनौतीपूर्ण रह सकता है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। साथ ही हम आपको बताएंगे कि वक्री बुध के बुरे प्रभावों से बचने के लिए आपको क्या काम करने चाहिए। 

मेष राशि 

बुध देव की चाल बदलने से इन मेष राशि के जातकों के जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान विद्यार्थियों का मन चंचल हो सकता है जिसकी वजह से आप शिक्षा क्षेत्र में दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी इस दौरान उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, आपका गुस्सा रिश्ते की ढोर को कमजोर करेगा, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। सामाजिक स्तर पर अपनी भावनाओं को सोच-समझकर व्यक्त आपको करना होगा, आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा खिलाएं। 

कर्क राशि 
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा और बुध ग्रह में शत्रुता का संबंध है। इसलिए बुध की वक्री चाल के दौरान आपको सावधान रहना होगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर सतर्क नहीं रहेंगे तो नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। माता की सेहत का भी इस राशि के जातकों को ख्याल रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है। वहीं आपकी सेहत के लिए भी बुध का वक्री होना अच्छा नहीं माना जा सकता, उदर और त्वचा से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। उपाय के तौर पर गणेश जी की पूजा करें। 

वृश्चिक राशि
मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं जिनके साथ बुध के संबंध अच्छे नहीं माने जाते। इसलिए वक्री गति के दौरान बुध ग्रह वृश्चिक राशि वालों को परेशान कर सकते हैं। इस अवधि में आप करियर क्षेत्र में समस्याओं का सामना करेंगे, आपके कार्य में जानबूझकर लोग कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए हर कार्य को बहुत सोच-समझकर करें। ऑफिस में होने वाली राजनीति से भी आपको बचकर रहना चाहिए। इस दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको हर वस्त्र पहनने चाहिए। 

मीन राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध देव मीन राशि में नीच के होते हैं। मीन राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री होना अच्छा नहीं माना जा सकता। बुध वक्री के दौरान मेहनत का उचित परिणाम आपको प्राप्त नहीं होगा। इस समय आप किसी आर्थिक परेशानी में भी पड़ सकते हैं। जो विद्यार्थी साइंस, गणित की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें गलत संगति से बचकर इस दौरान रहना चाहिए। उपाय के तौर पर मीन राशि के जातकों को अपनी बुआ, बहन या मौसी को उपहार इस दौरान देना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

शनि देव स्त्री रूप धारण करके क्यों गिरे हनुमान जी के चरणों में? क्या है इसके पीछे की रोचक कहनी, जानें

Hariyali Amavasya 2024: 4 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या, इस मुहूर्त में करें स्नान-दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।