1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पानी की बोतल समेत बिस्तर के पास गलती से भी न रखें ये चीजें, वरना चारों तरफ से घेर लेंगी ये परेशानियां

पानी की बोतल समेत बिस्तर के पास गलती से भी न रखें ये चीजें, वरना चारों तरफ से घेर लेंगी ये परेशानियां

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 28, 2023 07:38 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 08:14 pm IST

Vastu Tips: रात में सोते समय बिस्तर के पास कभी भी इन चीजों को नहीं रखना चाहिए। वरना आपके घर में पैसों की तंगी और अन्य कई दिक्कतें आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि बिस्तर के पास क्या-क्या नहीं रखना चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Vastu Tips: कई लोगों को रात में बिस्तर के पास पानी की बोतल रखने की आदत होती है। बहुत से लोग इसलिए रखते हैं कि जिससे रात में प्यास लगे तो आसानी से उठकर पानी पी सके। वहीं कई लोगों को रात में प्यास लगती है इसलिए पानी की बोतल या गिलास रखते हैं। लेकिन आपकी ये आदत आपको कई परेशानी में डाल सकता है। पानी के अलावा ऐसी कई और दूसरी चीजें हैं जिसे बिस्तर के पास नहीं रखना चाहिए।

बिस्तर के पास पानी रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आप जिस बिस्तर पर सोते हैं उसके पास कभी भी पानी का बर्तन नहीं रखना चाहिए। बिस्तर के आसपास पानी की बोतल रखने से चंद्र दोष लगता है।  दरअसल, पानी का संबंध चंद्रमा से होता है। ऐसे में व्यक्ति को मानसिक तनाव जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं नकारात्मक शक्तियों का भी संचार होता है।

बिस्तर पर किताब और पेन न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार सिर के नीचे किताब रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। साथ ही जीवन में प्रगति भी रुक जाती है। इसके अलावा किताब और पेन बिस्तर पर रखकर सोने से आपकी आर्थित स्थिति भी प्रभावित होती है। पैसों के अलावा इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है।

बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं

कई लोगों को बिस्तर पर बैठकर खाने की आदत होती है। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से रात में बुरे सपने आते हैं। वहीं बिस्तर के पास जूठे बर्तन रखने से घर में दरिद्रता छा सकती है।

सोते समय दवाईयों को रखें दूर

वास्तु शास्त्रों के मुताबिक, दवाईयों को तकिए के नीचे रखकर बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। ऐसे करने से आपके आसपास नकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही बीमारियां आपका जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2023: सावन माह का दूसरा प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? यहां जानिए सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

पान के सिर्फ एक पत्ते से चमक जाएगी आपकी सोई किस्मत, जानें आखिर हर पूजा में क्यों किया जाता है इसका इस्तेमाल

घर में रखे पुराने मंदिर का क्या करना चाहिए? जानिए मंदिर से जुड़े जरूरी नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।