1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सड़क पर पड़ी इन चीजों पर भूलकर भी न रखें पैर! जीवन में बढ़ने लगते हैं नकारात्मक प्रभाव, जानें क्या हैं धार्मिक मान्यताएं

सड़क पर पड़ी इन चीजों पर भूलकर भी न रखें पैर! जीवन में बढ़ने लगते हैं नकारात्मक प्रभाव, जानें क्या हैं धार्मिक मान्यताएं

 Written By: Arti Azad
 Published : Aug 14, 2026 12:00 am IST,  Updated : Aug 14, 2026 12:00 am IST

सड़क या चौराहे पर पड़ी कुछ शुभ वस्तुओं पर पैर रखना अशुभ माना जाता है। आखिर सड़क पर पड़ी कौन-सी चीजों पर भूलकर भी पैर नहीं रखना चाहिए और इनके पीछे क्या धार्मिक मान्यताएं है? यहां जानिए

Auspicious Things on Road- India TV Hindi
कौन-सी चीजों पर भूलकर भी पैर नहीं रखना चाहिए Image Source : PINTEREST AND CANVA

घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर रास्ते में जमीन पर पड़ी चीजों को देखकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। धार्मिक मान्यताओं में कुछ वस्तुओं को बेहद शुभ और देवी-देवताओं से जुड़ा माना गया है। ऐसे में इन पर पैर रखने से बचने की सलाह दी जाती है। खासकर शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन इसे लेकर विशेष सावधानी बरतने की मान्यता है। जानिए सड़क पर पड़ी किन चीजों पर पैर रखना अशुभ माना जाता है, जिनसे व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। 

ऐसी चीजों से रहें दूर

ज्योतिष शास्त्र में पीले रंग का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। इसलिए रास्ते में पीले फूल, हल्दी या नींबू-मिर्च जैसी चीजें पड़ी दिखाई दें तो उन पर पैर न रखें। मान्यता है कि ऐसा करना गुरु और देवी लक्ष्मी के प्रति अनादर माना जा सकता है। बेहतर है कि ऐसी चीजों से दूरी बनाकर आगे निकल जाएं।

चावल और कौड़ी को न छुएं

पूजा-पाठ के बाद कई बार सड़क या किसी स्थान पर चावल, कौड़ी या सिक्के जैसी वस्तुएं दिखाई दे सकती हैं। धार्मिक मान्यताओं में इन्हें मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। इन पर पैर रखना धन और समृद्धि के प्रति अनादर माना जाता है। अगर कोई सिक्का मिले तो उसे साफ करके मंदिर में चढ़ाने या किसी जरूरतमंद को देने की मान्यता है।

नारियल का भी रखें ध्यान

सनातन धर्म में नारियल को शुभता और मंगल का प्रतीक माना जाता है। वहीं सिंदूर का संबंध मां दुर्गा और मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसलिए रास्ते में नारियल या सिंदूर पड़ा दिखे तो उस पर पैर नहीं रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नारियल का अनादर परिवार में अशांति का कारण बन सकता है।

क्या करना चाहिए?

मान्यताओं के अनुसार, रास्ते में कोई शुभ वस्तु दिखाई दे तो उसका अनादर करने से बचना चाहिए। अगर संभव हो तो उसे उठाकर किसी स्वच्छ स्थान पर रख सकते हैं। हालांकि, अनजान वस्तु को सीधे हाथ लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर उसे हटाना संभव न हो तो बिना छुए रास्ता बदलकर निकल जाएं और मन ही मन ईश्वर से क्षमा प्रार्थना कर लें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: पंचमुखी हनुमान के पांचों चेहरों का क्या है रहस्य? हर रूप देता है अलग आशीर्वाद, ये हैं तस्वीर लगाने की सही दिशा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।