1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: बेहद इमोशनल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, प्यार में सबकुछ लुटाने को रहती हैं तैयार, कहलाती हैं बीवी नंबर 1

Numerology: बेहद इमोशनल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, प्यार में सबकुछ लुटाने को रहती हैं तैयार, कहलाती हैं बीवी नंबर 1

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Feb 26, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 08:00 am IST

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है जिस मूलांक की लड़कियां काफी इमोशनल स्वभाव की होती हैं। ये अपने हर रिश्ते को बड़ी ही ईमानदारी से निभाती हैं। जानिए ये किस मूलांक की लड़कियां हैं।

numerology- India TV Hindi
मूलांक 2 की लड़कियां होती हैं बेहद इमोशनल Image Source : CANVA

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 2 की लड़कियां सबसे ज्यादा इमोशनल स्वभाव की होती हैं। इनसें किसी का भी दुख देखा नहीं जाता। ये जिन्हें अपना मान लेती हैं उनके साथ पूरी ईमानदारी से रहती हैं। ये दिमाग से ज्यादा दिल से सोचती हैं। जीवनसाथी के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहती हैं। बता दें जिन लड़कियों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। चलिए जानते हैं इस मूलांक की लड़कियों के बारे में ओर भी दिलचस्प बातें।

दिल से करती हैं प्यार

मूलांक 2 की लड़कियां अपने रिश्तों को बहुत गंभीरता से लेती हैं। अपनों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। जब इन्हें लाइफ में सच्चा प्यार मिलता है तो ये अपने साथी के लिए हर त्याग करने को तैयार रहती हैं। ये अपनों को लेकर काफी इमोशनल होती हैं। बिना कहे सामने वाली की बात तुरंत ही समझ लेती हैं। 

छोटी-छोटी बातों पर हो जाती हैं आहत

मूलांक 2 की लड़कियों का दिल बेहद कोमल होता है। अगर इनका कोई करीबी इन्हें नजरअंदाज कर दे या इनसें थोड़ा सा भी गलत बोल दे तो ये तुरंत ही आहत हो जाती हैं। जरा-जरा सी बात पर इनके आंसू तुरंत ही गिरने लगते हैं। लेकिन इन्हें प्यार से आसानी से समझाया जा सकता है।

बीवी नंबर 1 कहलाती हैं

मूलांक 2 की लड़कियों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये परफेक्ट जीवनसाथी साबित होती हैं। घर-परिवार को जोड़कर रखती हैं। पति और बच्चों का पूरा ध्यान रखती हैं। रिश्तों में ईमानदार होती हैं। मुश्किल समय में भी साथी का साथ नहीं छोड़तीं। इसी कारण से ये बीवी नंबर 1 कहलाती हैं।

रचनात्मक और कल्पनाशील

मूलांक 2 की लड़कियां कला, संगीत, लेखन और डिजाइन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में काफी अच्छा करती हैं। इन क्षेत्रों में ये खूब नाम और पैसा कमाती हैं। इनकी कल्पनाशक्ति सबसे मजबूत होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • मूलांक 2 की लड़कियां हर बात को दिल पर न लें।
  • भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
  • अपनी जरूरतों को भी उतना ही महत्व दें जितना दूसरों को देती हैं।
  • ओवर थिंकिंग से बचें।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

यह भी पढ़ें:

Budh Ast 2026: फरवरी के आखिरी दिन बुध होंगे अस्त, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।