1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पितृपक्ष के दौरान राशि के अनुसार करें उपाय, पितरों की बरसेगी कृपा और जीवन में भी आ सकते हैं सुखद बदलाव

पितृपक्ष के दौरान राशि के अनुसार करें उपाय, पितरों की बरसेगी कृपा और जीवन में भी आ सकते हैं सुखद बदलाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 24, 2026 06:06 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 06:06 pm IST

पितृपक्ष के दौरान पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए और पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए राशि के अनुसार आपको उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से आपके जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं।

Pitru Paksh 2026- India TV Hindi
पितृपक्ष 2026 Image Source : PINTEREST

पितृपक्ष के दौरान हम अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्राद्ध तर्पण करते हैं। साल 2026 में पितृपक्ष 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक हैं। इस दौरान अगर आप राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आपको पितरों का आशीर्वाद मिलता है, पितृदोष से आप मुक्ति पा सकते हैं और आपके जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं। आइए जान लेते हैं पितृपक्ष 2026 के दौरान कौन से उपाय आपको करने चाहिए। 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों आपको पितृपक्ष के दौरान लाल कपड़ों का दान करना चाहिए और साथ ही बहते जल में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना चाहिए। 

वृषभ राशि

वृषभ वालों आपको पितृपक्ष के दौरान सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए और साथ ही पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए। 

मिथुन राशि

पितृपक्ष के दौरान मिथुन राशि के जातकों को गाय का हरा चारा खिलाना चाहिए और हरे रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। 

कर्क राशि

कर्क वालों आपको पितृपक्ष के दौरान शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। चावल, दूध आदि का दान करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह वालों आपको गेहूं, गुड़ और लाल वस्त्रों का दान पितृपक्ष के दौरान करना चाहिए। इसके साथ ही सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल भी आप अर्पित कर सकते हैं। 

कन्या राशि

कन्या वालों आपको हरे वस्त्रों का दान पितृपक्ष के दौरान करना चाहिए। इसके साथ ही जरूरतमंदों को भोजन करवाने से भी शुभ फल आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

तुला राशि

तुला वालों आपको चीनी, चावल और सफेद वस्त्र पितृपक्ष के दौरान दान में देने चाहिए। इसके साथ ही धन का दान करना भी आपके लिए शुभ साबित होगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों आपको पितृपक्ष में मंगलवार के दिन गुड़ और लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही पीपल तले आप सरसों के तेल का दीपक भी जला सकते हैं। 

धनु राशि

आपको पितृपक्ष में चने की दाल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही मंदिर या किसी भी धार्मिक स्थल पर धन का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। 

मकर राशि

आपको पितृपक्ष के दौरान काले तिल दान में देने चाहिए। इसके साथ ही पीपल के पेड़ को जल अर्पित करना और साथ ही सरसों के तेल का दीपक पीपल तले जलाने से भी आपको शुभ फल मिल सकते हैं। 

कुंभ राशि

कुंभ वालों आपको पितृपक्ष के दौरान उड़द की दाल और लोहे की वस्तुओं का दान करने से शुभ फल मिल सकते हैं। 

मीन राशि

मीन वालों आपको पितृपक्ष के दौरान बेसन के लड्डू, चने की दाल का दान करने से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के लिए घर में रखें 5 चीजें, वास्तु में माना गया है इन्हें बेहद शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।