1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और बुधवार का शुभ संयोग, हर मुश्किल दूर करेंगे ये अचूक उपाय, सुधरेगा करियर-बिजनेस और शादीशुदा जीवन

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और बुधवार का शुभ संयोग, हर मुश्किल दूर करेंगे ये अचूक उपाय, सुधरेगा करियर-बिजनेस और शादीशुदा जीवन

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Jun 02, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 06:48 pm IST

Budhwar Astrological Remedies: 3 जून को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और बुधवार के विशेष संयोग बन रहा है। दाम्पत्य जीवन मजबूती करना हो, करियर को नई दिशा देनी हो या संतान के सेहत की चिंता हो कुछ प्रभावी उपाय अपनाकर आप इनसे निजात पा सकते हैं। जानिए कौन से उपाय आपके जीवन की दिक्कतों को दूर कर सकते हैं।

Budhwar Ke Upay- India TV Hindi
बुधवार के उपाय Image Source : INDIA TV

Budhwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों और वार का मेल विशेष फलदायी माना जाता है। 3 जून 2026 को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ बुधवार का शुभ संयोग बन रहा है। इस खास अवसर पर वरुण देव और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। ये उपाय न केवल आपके वैवाहिक जीवन में मिठास घोलेंगे, बल्कि आपकी तरक्की के बंद रास्ते भी खोलेंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

जीवन की तरक्की का उपाय

अगर आप अपने जीवन की गति को निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, सबसे पहले अपने इष्ट देव का ध्यान करें। फिर अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। आज मस्तक पर केसर का तिलक लगाने से आपके जीवन की गति निरंतर बनी रहेगी।

संतान की बेहतर स्वास्थ्य के उपाय

अगर आप अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य के लिये परेशान रहते हैं, तो दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये घर में कुत्ता पालें। अगर कुत्ता न पाल सकें, तो कुत्ते को रोटी खिलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं, अगर आपकी कोई संतान नहीं है, तो आपको जल्द ही संतान सुख की भी प्राप्ति होगी।

घर की सुख-समृद्धि के लिए

आज के दिन केले का फल लेकर अपने लड़के को या अपने लड़के समान किसी अन्य बच्चे को या अपने भतीजे या भांजे को खाने के लिये दें। आज इनमें से किसी भी एक को केले का फल खिलाने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

वैवाहिक जीवन में आएगी मिठास

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को मिठास से भर देना चाहते हैं, तो आज के दिन श्री गणेश भगवान की पूजा के समय हल्दी में थोड़ा-सा घी मिलाकर भगवान के मस्तक पर तिलक लगाएं और उनके सामने घी का दीपक भी जलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन मिठास से भरा रहेगा।

नजर दोष से बचाव का तरीका

आपके दाम्पत्य जीवन को किसी की बुरी नजर लग गई है और अब आपके जीवन में पहले जैसा प्यार नहीं रहा, तो नजर दोष से बचाव के लिये आज के दिन एक मिट्टी के दिये में दो कपूर की टिकिया लेकर जलाएं और उससे पूरे घर में धूप दिखाएं। धूप दिखाने के बाद उस जलते हुए दिये को अपने घर के बाहर रख आयें। 

परेशानियों से मुक्ति 

अगर आपके जीवन में परेशानियां का अम्बार लग गया है और आप उनसे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो ऐसे में परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन से शुरू करके अगले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तक प्रतिदिन एक नीले रंग का फूल लेकर घर के बाहर किसी गंदे नाले में बहा दें। आपको यहां बता दूं कि अगला पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 1 जुलाई को पड़ रहा है और यह उस दिन सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगा। 

पारिवारिक रिश्तों की मजबूती 

अगर आप अपने परिवार के साथ रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं, तो रिश्तों में मजबूती लाने के लिये आज के दिन दही का कुछ बनाकर, पहले अपने इष्टदेव को भोग लगाएं। अगर आप दही का कुछ न बना पाएं, तो केवल दही लेकर, उसमें थोड़ा-सा मीठा डालकर भी यह उपाय कर सकते हैं। यह प्रसाद परिवार के सब सदस्यों में बांट दें और स्वयं भी ग्रहण कर लें। 

जीवनसाथी की तरक्की के लिए

आज के दिन तोते को हरी मिर्च खिलाएं। अगर ऐसा करना संभव ना हो, तो तोते की एक बड़ी-सी तस्वीर लाकर अपने घर की उत्तर दिशा में लगाएं और रोज उसके दर्शन करें। आज ऐसा करने से जीवनसाथी की तरक्की को लेकर आपके मन की दुविधा जल्द ही दूर होगी।

बेहतर करियर की दिशा के लिए

अगर आप करियर में सफल होना चाहते हैं, तो आज के दिन एक नया मिट्टी का बर्तन लेकर, उसमें पानी भरकर किसी मन्दिर में या किसी सुपात्र ब्राह्मण के घर दान कर दें। इस उपाय को करने से आप अपने करियर को एक बेहतर दिशा देने में सफल होंगे।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य लाभ का उपाय

अगर आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और वो जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, तो आज के दिन एक कटोरी में जौ को पीसकर बनाया गया सत्तु लेकर, उस पर अपने जीवनसाथी के हाथों का स्पर्श कराकर मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दान कर दें। ऐसा करने से आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहने लगेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: महादेव की पूजा में शंख क्यों है वर्जित? जानिए क्या है इसके पीछे का धार्मिक-आध्यात्मिक आधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।