1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन के महीने में हुआ है आपका जन्म? ये खूबियां बनाएंगी आपको सबसे अलग

सावन के महीने में हुआ है आपका जन्म? ये खूबियां बनाएंगी आपको सबसे अलग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 09, 2025 08:25 am IST,  Updated : Jul 09, 2025 08:25 am IST

सावन का महीना भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि जिन लोगों का जन्म इस माह में होता है उनमें क्या खूबियां देखने को मिलती है।

Sawan 2025- India TV Hindi
सावन 2025 Image Source : FILE IMAGE

सावन के महीने को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस माह में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। शिव भक्त इस दौरान महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं। ऐसे में इस माह में जन्म लेने वालों पर भी भोलेनाथ की कृपा बताई जाती है। हम भी आज आपको बताने वाले हैं कि सावन के माह में जिन लोगों का जन्म होता है उनमें क्या खूबियां देखने को मिलती हैं। 

सावन के माह में जन्म लेने वालों की खूबियां 

धर्म और आध्यात्म में रुचि- जिन लोगों का जन्म सावन के महीने में होता है वो धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। इसलिए इनका घर परिवार का माहौल भी आपको सकारात्मक मिलता है। 

रचनात्मक- सावन के महीने में जन्म लेने वाले लोग रचनात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा लेते हैं। आप इन्हें संगीत, अभिनय आदि के क्षेत्र में देख सकते हैं। दुनिया को दिखाने के लिए नहीं बल्कि खुद को संतुष्ट और व्यस्त रखने के लिए भी ये लोग कला का सहारा ले सकते हैं। 

किसी को नहीं देते धोखा- सावन के महीने में जन्म लेने वाले लोगों को ईमानदार माना जाता है। जिस किसी से भी ये नजदीक होते हैं उसे किसी भी हालात में धोखा नहीं देते। इसलिए सामाजिक स्तर पर इनकी पकड़ अच्छी हो सकती है। इनके की मित्र होते हैं। 

भावुकता- इस महीने में जन्म लेने वाले लोग बेहद भावुक आपको नजर आ सकते हैं। ये अपने आसपास के लोगों को परेशान नहीं देख सकते, दूसरों की पीड़ा को ये अपनी पीड़ा समझ लेते हैं। इसलिए अपने करीबियों की मदद करने के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। 

करियर और शिक्षा- इन लोगों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। भोलेनाथ की कृपा से ये उच्च पदों तक पहुंचने में भी कामयाब रहते हैं। ज्यादातर इन लोगों को क्रिएटिव फील्ड में सफल होते देखा गया है। 

पारिवारिक जीवन- घर परिवार में ये एक लीडर की तरह अपने घर को व्यस्थित रखते हैं। अगर ये घर के बड़े हों तो अपनी बातों से सबको प्रभावित करते हैं, अगर छोटे हों तो आदर-सत्कार से ये बड़ों का दिल जीतने वाले होते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को इस माह में जन्म लेने वाले भलीभांति समझते हैं और उन्हें निभाते भी हैं। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Surya Gochar: सूर्य 16 जुलाई को कर्क में करेंगे प्रवेश, वृषभ-कन्या समेत इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ

बाबा नीम करोली के अनुसार सुबह ये 2 काम करना बेहद शुभ, इन्हें करने से दुख-दरिद्रता होती है दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।