1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rahu Gochar 2025: राहु 18 साल बाद शनि की राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों का सुनहरा समय होगा शुरू

Rahu Gochar 2025: राहु 18 साल बाद शनि की राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों का सुनहरा समय होगा शुरू

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 21, 2025 05:51 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 05:51 pm IST

Rahu Gochar 2025: राहु ग्रह मीन राशि से निकलकर 18 मई को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मित्र शनि की राशि में राहु के आने से किन राशियों को लाभ होगा, आइए जानते हैं।

Rahu Gochar 2025- India TV Hindi
राहु गोचर 2025 Image Source : FILE

Rahu Gochar 2025: मायावी ग्रह राहु 18 मई को शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। राहु 18 साल बाद अपने मित्र शनि की राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के चलते साल 2025 में कुछ राशियों का सुनहरा समय शुरू हो सकता है। मित्र शनि की राशि कुंभ में बैठकर राहु इन राशियों के करियर, पारिवारिक जीवन, आर्थिक पक्ष और स्वास्थ्य में बेहतर बदलाव ला सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि

छाया ग्रह राहु के राशि परिवर्तन करने के बाद आपका अच्छा समय शुरू होगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे और संचित धन में भी वृद्धि होगी। इस दौरान करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपको मिलेगा। अगर लंबे समय से जॉब चेंज करने का प्लान बनाए बैठे हैं तो इस दौरान आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। रिसर्च करने वाले इस राशि के जातकों के काम को सराहा जाएगा। अगर आप पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में हैं तो समय बेहद अनुकूल आपके लिए साबित होगा। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव दिखेंगे। 

धनु राशि  

मीन राशि से कुंभ राशि में राहु के गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी अधूरी ख्वाहिशों को राहु ग्रह पूरा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव इस दौरान आएंगे। छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। करियर के लिहाज से राहु गोचर के बाद का समय सुनहरा रहेगा, बड़े पद की प्राप्ति आपको हो सकती है। धन से जुड़ी जिन समस्याओं के कारण आप परेशान थे उनका हल भी आपको मिल सकता है। राहु गोचर के बाद आप शारीरिक रूप से बेहद सक्रिय होंगे और एडवेंचरस कार्य इस साल करेंगे। 

मकर राशि 

राहु के गोचर के बाद आपके तिजोरी में धन बढ़ सकता है। आपकी उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिगड़े काम बनने से आपको मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी। कारोबारियों के लिए समय बेहद अनुकूल रह सकता है क्योंकि आपकी योजनाएं सफल होंगी। किसी अनजान शख्स से बड़ा धन लाभ मिलने की भी उम्मीद है। घर परिवार का माहौल भी संतुलित रहेगा। आपको यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा और इससे आपको लाभ की प्राप्ति भी होगी। प्रेम संबंधों में भी निखार देखने को मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

 आध्यात्मिक उन्नति के लिए महाशिवरात्रि पर इस तरह करें शिव पूजन, रोग-शोक और पाप से मिलेगी मुक्ति

महाशिवरात्रि के बाद अस्त हो जाएंगे शक्तिशाली ग्रह शनि, इन राशियों की बढ़ने वाली है मुश्किलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।