Ramadan 2026 Firs Roza Time In India: रमजान के पूरे महीने मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं, विशेष नमाज अदा करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। रोजा का मतलब सिर्फ भूखे-प्यासे ही रहना नहीं है बल्कि यह सब्र, आत्मसंयम और अल्लाह की इबादत का प्रतीक है। रोजेदार रोजे की शुरुआत सहरी से करते हैं और सूर्यास्त के समय इफ्तार करके रोजा खोलते हैं। रोजे का मुख्य उद्देश्य इंसान को बुराइयों से बचाना, गरीबों के दर्द को समझना और अपने अंदर अच्छाई पैदा करना है। चलिए आपको बताते हैं पहले रोजे का समय क्या रहेगा।
19 फरवरी 2026 रोजा टाइमिंग (First Roza Date In India 2026)
भारत में पहला रोजा 19 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। इस दिन रोजे की शुरुआत सुबह 5 बजकर 36 मिनट से होगी और समापन शाम 6 बजकर 15 मिनट पर होगा।
पहले रोजे का सहरी-इफ्तार समय 2026 (First Roza 19 Febraury 2026 Sehri-Iftar Timing)
दिल्ली सहरी-इफ्तार समय 19 फरवरी 2026
- सहरी खत्म: सुबह 5:20 बजे
- इफ्तार: शाम 6:15 बजे
मुंबई सहरी-इफ्तार समय 19 फरवरी 2026
- सहरी खत्म: सुबह 5:35 बजे
- इफ्तार: शाम 6:35 बजे
लखनऊ सहरी-इफ्तार समय 19 फरवरी 2026
- सहरी खत्म: सुबह 5:10 बजे
- इफ्तार: शाम 6:05 बजे
हैदराबाद सहरी-इफ्तार समय 19 फरवरी 2026
- सहरी खत्म: सुबह 5:25 बजे
- इफ्तार: शाम 6:25 बजे
कोलकाता सहरी-इफ्तार समय 19 फरवरी 2026
- सहरी खत्म: सुबह 4:55 बजे
- इफ्तार: शाम 5:50 बजे
पटना सहरी-इफ्तार समय 19 फरवरी 2026
- सहरी खत्म: सुबह 5:00 बजे
- इफ्तार: शाम 5:55 बजे
जयपुर सहरी-इफ्तार समय 19 फरवरी 2026
- सहरी खत्म: सुबह 5:30 बजे
- इफ्तार: शाम 6:20 बजे
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)