1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Raviwar Upay: रविवार को आजमाएं ये आसान उपाय, हर समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

Raviwar Upay: रविवार को आजमाएं ये आसान उपाय, हर समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 10, 2025 04:55 pm IST,  Updated : May 10, 2025 04:55 pm IST

Raviwar Upay: अगर आपको बहुत समय से किसी परेशानी का समाधान नहीं मिल पा रहा है तो रविवार के दिन इन आसान उपायों को जरूर आजमाएं। इन उपायों को करने व्यक्ति को हर समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाता है।

रविवार के उपाय- India TV Hindi
रविवार के उपाय Image Source : INDIA TV

Raviwar Ke Upay: सप्ताह का रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। तो रविवार के दिन भगवान भास्कर को जल जरूर अर्पित करें। इसके अलावा जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी रविवार का दिन बहुत ही उत्तम माना जाता है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं रविवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे।

- अगर आपको अपने घर-मकान बनवाने या उसमें सुधार करवाने से संबंधित कुछ दिक्कतें आ रही हैं, तो रविवार के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें। भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगी। अगर बाजार में न मिल पाये, तो इंटरनेट से भगवान की फोटो डाउनलोड करके, उसे अपने मंदिर की दीवार पर लगा लें। अब विधि-पूर्वक पुष्प और धूप-दीप आदि से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें।

- अगर आप जीवन में सुख-शांति और मनोवांछित फल की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको मां दुर्गा के अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आपको बता दें कि ये स्तोत्र आपको दुर्गा सप्तशती की पुस्तक में मिलेगा, लेकिन अगर आपके पास दुर्गा सप्तशती नहीं है, तो आप चिंता मत कीजिये। आपको इंटरनेट से अर्गला स्तोत्र बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।

- अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उस पर विजय पाना चाहते हैं, तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिए रविवार के दिन एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा लें और साथ ही एक कटोरी में पानी की सहायता से थोड़ी-सी हल्दी घोल लें। अब उस पीले रंग के कपड़े पर घुली हुई हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मंदिर में जाकर, भगवान के चरणों में रख दें।

- अगर आपको अपने जीवनसाथी की तरक्की को लेकर हमेशा दुविधा बनी रहती है, तो रविवार के दिन तोते को हरी मिर्च खिलाएं। अगर ऐसा करना संभव ना हो, तो तोते की एक बड़ी-सी तस्वीर लाकर अपने घर की उत्तर दिशा में लगाएं और रोज उसके दर्शन करें।

- अगर आप अपने घर को निगेटिव एनर्जी से बचाये रखना चाहते हैं, तो रविवार के दिन एक फिटकरी का टुकड़ा लेकर घर के मुख्य दरवाजे के पास रख दें और जब तक वह काला न पड़ जाये, उसे वहीं पर रखा रहने दें। बाद में उस फिटकरी के टुकड़े को फेंक दें।

- अगर आप अपने मन की किसी विशेष इच्छा को पूरा करना चाहते हैं, तो रविवार शिव-गौरी और गणेश जी की पूजा के समय थोड़ी हल्दी की गांठ को पानी की सहायता से पीस लें और उससे पूजा स्थल पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। फिर बची हुई हल्दी से अपने मस्तक पर तिलक लगाएं।

- अगर आप नौकरी में प्रमोशन को लेकर परेशान हैं तो अपनी इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए रविवार आपको विष्णु मंदिर जाकर भगवान को पीले रंग के कपड़े भेंट करने चाहिए। अगर संभव हो तो स्वयं अपने हाथों से भगवान के लिए कपड़े तैयार करके मंदिर में भेंट करने चाहिए।

- अगर आप अपने धन में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो रविवार आपको नहा-धोकर, अच्छे से तैयार होकर धन कारक 11 कौड़ियों की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन कौड़ियों को एक पीले रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या जिस जगह पर आप धन रखते हैं, वहां पर संभालकर रखना चाहिए।

- अगर आपको किसी दुर्घटना या किसी अनहोनी घटना का भय बना रहता है तो रविवार के दिन गेहूं और जौ के आटे से बनी रोटी अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में जाकर, किसी मजदूर को दें।

- अगर आपको लगता है कि आपके जीवनसाथी के बिजनेस को किसी की नजर लग गई है, जिससे उनके बिजनेस की गति रुक गई है, तो रविवार के दिन आपको काली गुंजा के 11 दाने लेकर, उन्हें भगवान शिव के हाथों से या शिवलिंग पर स्पर्श कराना चाहिए। फिर उन दानों को अपने जीवनसाथी को देकर उनसे कहें कि वो इन्हें संभालकर अपने पास रख लें।

- अगर आप समाज में अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहते हैं, तो रविवार आपको शिव जी की पंचोपचार के साथ पूजा करके शिव पंचाक्षर स्रोत का पाठ करना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Narasimha Jayanti 11 May 2025: नरसिंह जयंती के दिन पूजा के साथ करें इन 2 मंत्रों का जप, नकारात्मकता और भय से मिलेगी मुक्ति

Guru Gochar: गुरु का मिथुन राशि में होगा गोचर, 14 मई से इन राशियों के वैवाहिक और प्रेम जीवन में आएगा सुधार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।