1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Samudrika Shastra: इस एक रेखा के दम पर मिलेगा राजयोग का सुख, हाथों में इस जगह होती है ये लकीर

Samudrika Shastra: इस एक रेखा के दम पर मिलेगा राजयोग का सुख, हाथों में इस जगह होती है ये लकीर

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Dec 02, 2023 09:00 am IST,  Updated : Dec 02, 2023 09:00 am IST

आज शनिवार के दिन सामुद्रिका शास्त्र के अनुसार हथेली में बनने वाली शनि रेखा के विषय में कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखने वाली हैं। आखिर ये शनि रेखा क्या होती है और इसका क्या लाभ होता है। आज इस बारे में जानते हैं। अगर आपके हाथ में ये रेखा बनी है तो आपके दिन बदल जाएंगे।

Samudrika Shastra- India TV Hindi
Samudrika Shastra Image Source : FREEPIK

Shani Rekha Samudrika Shastra: सामुद्रिका शास्त्र की बात करें तो यह विद्या उतनी ही सटीक भविष्यवाणी करने में मदद करती है जितना की ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल। दोनों विषय अलग-अलग हैं। लेकिन आज शनिवार का दिन है और यह दिन ग्रहों और देवताओं में शनि महाराज को समर्पित होता है।

वैसे तो हाथ में कई सारी रेखाएं होती हैं जैसे की सूर्य रेखा, शनि रेखा, आयु रेखा और हृदय  रखा। लेकिन आज हम सामुद्रिका शास्त्र के अनुसार हस्त रेखा विज्ञान में हम बात कर रहे हैं हाथेली में बनने वाली शनि रेखा के बारे में और यह भी जानेंगे की यदि शनि रेखा हाथ में बनती है तो इसका क्या लाभ मिलता है।

शनि रेखा की पहचान करें

हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार हाथों में मणिबंध (कलावा पहने वाला हिस्सा) की ओर से निकले वाली रेखा जी सीधे शनि पर्वत से मिलती हो वह शनि रेखा कहलाती है। मणिबंध से यदि कोई सीधी रेखा शनि पर्वत की ओर जा कर मिल जाए तो समझ लें। ऐसे व्यक्ति जन्म से ही अपना भाग्य लेकर आते हैं। शनि पर्वत हथेली में मध्यमा उंगली के ठीक नीचे होता है। असल में शनि रेखा ही भाग्य रेखा होती है।

शनि रेखा जितनी साफ होगी भाग्य उतना ही ज्यादा साथ देगा

भाग्य रेखा जितनी साफ, सीधी और स्पष्ट होती है उस व्यक्ति का भाग्य उतना ही प्रबल होता है। यदि भाग्य रेखा को कोई अन्य रेखा बीच से न काट रही हो तो समझ लें वह व्यक्ति सफलता की सीढियां दिन रात चढ़ सकता है। समय-समय पर इन लोगों की किस्मत चमकती रहती है। जिस कार्य में ये लोग हाथ रख देते हैं वह पलक झपकते पूरा हो जाता है। इस तरह की रेखा वाले लोगों पर शनि देव की असीम कृपा बरसती है और यह भाग्य के धनी होते हैं। ऐसे लोगों अपने जीवन में उच्च पद को प्राप्त करते हैं। नौकरी या व्यापार हर जगह ये सफलता हासिल करते हैं। जीवन भर राज सुख भोगते हैं। इनके घर में पौसों का अंबार लगा रहता है। भौतिक जगत की सारी सुख-सुविधाओं का ये लोग लाभ उठाते हैं।

शनि रेखा वालों का स्वभाव कुछ ऐसा

बात करें सामुद्रिका शास्त्र की हस्त रेखा विज्ञान के बारे में तो यह माना जाता है कि शनि रेखा जिन लोगों के हाथों में साफ-सुथरी और स्पष्ट होती है ऐसे लोग स्वभाव के बुहत न्याय प्रिय होते हैं। यह लोग गरीबों, असहाय, परेशान लोगों की अकसर निस्वार्थ भाव से मदद करते हैं। अधिकतर इस तरह की रेखा वाले लोग दयालु और परोपकारी स्वभाव के होते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

 

Planet Saturn: शनि ग्रह से जुड़े ये 5 कारोबार कर लें, फिर देखें कैसे रोतों-रात पलटेगी आपकी किस्मत

Chanakya Niti: इस एक आदत को छोड़ दें, फिर दुनिया जहान जीत लें, जानिए चाणक्य ने इस पर क्या दी सलाह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।