1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar 2026: वृषभ राशि में बैठकर शुक्र बनाएंगे मालव्य योग, कर्क-कन्या सहित 5 राशियां होंगी मालामाल

Shukra Gochar 2026: वृषभ राशि में बैठकर शुक्र बनाएंगे मालव्य योग, कर्क-कन्या सहित 5 राशियां होंगी मालामाल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 04, 2026 04:15 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 04:15 pm IST

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह 19 अप्रैल 2026 को राशि परिवर्तन करेंगे। अपनी राशि वृषभ में बैठकर शुक्र मालव्य योग का निर्माण करेंगे। इस योग के चलते किन राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।

Shukra Gochar- India TV Hindi
शुक्र गोचर 2026 Image Source : FREEPIK

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह को सौंदर्य, रचनात्मकता और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र राशि बदलते हैं तो सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आते हैं। अप्रैल के माह में शुक्र ग्रह 19 तारीख को मेष राशि से निकलकर अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि जब भी शुक्र अपनी राशि में होते हैं तो मालव्य योग का निर्माण होता है। यह योग बेहद शुभ और धन लाभ दिलाने वाला माना जाता है। इस योग के बनने से 19 तारीख के बाद किन राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।  

वृषभ राशि

शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके प्रथम भाव में इनका गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। कला, मीडिया आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया पर आपकी कोई पोस्ट वायरल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी शुभ फलों की आपको प्राप्ति होगी।

कर्क राशि 

आपके लाभ भाव में शुक्र ग्रह का गोचर होगा। शुक्र की यह स्थिति कारोबार में आपको जबरदस्त लाभ दिला सकती है। आपको अच्छी डील मिलने के योग हैं। इसके साथ ही बड़े भाई-बहनों का भी आपको सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो आपको बड़ा धन लाभ मिलने के योग हैं। 

कन्या राशि 

शुक्र का गोचर आपके भाग्य भाव में होगा जिसके चलते भाग्य का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आप हिस्सा ले सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होने के भी योग हैं। 

वृश्चिक राशि

पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शुक्र के गोचर के चलते बेहतरीन बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। माता-पिता का आपको सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं। कुछ नौकरी पेशा लोगों को मनचाही जगह पर तबादला मिलने की उम्मीद है। 

कुंभ राशि 

आपके चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर होगा। यह भाव सुख का कारक माना जाता है। शुभ ग्रह शुक्र का चतुर्थ भाव में होना आपके जीवन में भी खुशियां लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी जिसके चलते कुछ लोग भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। माता के साथ अच्छे पल बिताने का आपको मौका मिलेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Bhojan Vaastu Niyam: थाली में 3 रोटियां परोसते हैं? जान लें खाने से जुड़े ये जरूरी वास्तु नियम, फिर नहीं दोहराएंगे गलती

April Ekadashi 2026 Date: अप्रैल में एकादशी का व्रत कब-कब रखा जाएगा? यहां जानिए डेट और पूजा मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।