1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar: शुक्र का होली से पहले उच्च राशि में होगा गोचर, वृषभ-कर्क सहित 4 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात

Shukra Gochar: शुक्र का होली से पहले उच्च राशि में होगा गोचर, वृषभ-कर्क सहित 4 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 23, 2026 07:52 am IST,  Updated : Feb 23, 2026 07:52 am IST

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह मार्च के महीने में होली से पहले 2 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Shukra Gochar 2026- India TV Hindi
शुक्र गोचर 2026 Image Source : INDIA TV

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह होली से एक दिन पहले 2 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। उच्च राशि में बैठे शुक्र कुछ लोगों के जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं। इन लोगों को पारिवारिक जीवन के साथ ही करियर और स्वास्थ्य में भी बेहतर बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जान लेते हैं उन राशियों के बारे में जिनके लिए शुक्र गोचर खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। 

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। यह भाव लाभ का कारक होता है। इस भाव में शुक्र के होने से आपको आर्थिक और करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विदेशी कारोबार करने वालों को बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं। धन कमाने के नए स्रोत भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। 

कर्क राशि 

शुभ ग्रह शुक्र आपके भाग्य और धर्म के नवम भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते होली का पर्व आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी और गिलेशिकवे दूर होंगे। इस राशि के जातकों को भाग्य के सहयोग से करियर के क्षेत्र में भी उन्नति प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि के साथ ही संचित धन भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। 

कन्या राशि 

आपके शुक्र के गोचर के बाद सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा मिलेगी। बीते समय में जो मेहनत आपने की है उसका भी उचित परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। आपके सप्तम भाव में शुक्र ग्रह गोचर करेंगे इसलिए जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं। आर्थिक रूप से आप संपन्न होंगे। कुछ लोगों को सोशल मीडिया के जरिए ख्याति प्राप्त हो सकती है। 

धनु राशि 

आपके सुख भाव में शुक्र ग्रह संचार करेंगे जिससे आपके जीवन में भी खुशियां आएंगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी इस राशि के जातकों को मिल सकती है। इस राशि के कुछ लोग वाहन शुक्र गोचर के बाद खरीद सकते हैं। उधार दिया धन भी आपको वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत के लिहाज से भी शुक्र गोचर अनुकूल रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

Angarak Yog: 23 फरवरी को कुंभ में बनेगा अंगारक योग, जीवन में तनाव और आर्थिक तंगी से गुजरेंगी 4 राशियां, जानें मेष से मीन तक सभी का हाल

Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं 5 चीजों का भोग, घर में बरसेगी समृद्धि और सौभाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।